एक्सप्लोरर

Delhi politics: 'अरविंद केजरीवाल इस दिन जा सकते हैं जेल', दिल्ली BJP अध्यक्ष का दावा

Delhi BJP Protest: दिल्ली ​बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि आम आदमी का ढोंग रच कर सत्ता में आई और अब लगातार सीएम सहित इनके विधायक और मंत्री जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं.

Delhi News:  दिल्ली में बीजेपी और आप के बीच सियासी जंग चरम पर पहुंच चुकी है. सड़कों से लेकर पार्टी दफ्तर तक बीजेपी आम आदमी पार्टी को लगातार घेरने में जुटी है. इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा दावा करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाने की भविष्यवाणी कर दी. सरोजनी नगर मार्केट स्थित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जमकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और 25 मिनट के एक लघु फिल्म दिखाते हुए कहा कि यह वही सरकार है जो आम आदमी का ढोंग रच कर सत्ता में आई और अब लगातार इनके विधायक मंत्री जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं.

दिल्ली में बीजेपी का आप के खिलाफ डोर टू डोर अभियान- झूठा कहीं का और सीएम आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरने के माध्यम से दिल्ली भारतीय जनता पार्टी शराब घोटाले आरोप और करोड़ों रुपए के सीएम आवास पर रिनोवेशन खर्च को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. सरोजनी नगर मार्केट स्थित एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जमकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने 25 मिनट का एक लघु फिल्म जारी किया, जिसमें यह बताया गया कि सत्ता में आने से पहले दिल्ली के सीएम ने कहा था कि ना वह गाड़ी लेंगे, ना सिक्योरिटी लेंगे, ना कोई बंगला, सिर्फ आम आदमी की तरह लोगों के बीच में रहकर जनता की सेवा करेंगे. 

दीपावली से पहले केजरीवाल जाएंगे जेल

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सचदेवा का कहना है कि वर्तमान में सब कुछ इससे अलग हो रहा है. वह वर्तमान में न केवल सत्ता के सभी सुख भोग रहे हैं बल्कि जनता के पैसों का दुरुपयोग भी कर रहे हैं. वहीं इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जो हाल सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया का हुआ, ठीक वैसा ही दीपावली के पहले सीएम अरविंद केजरीवाल का होगा.

जनता के बीच आप को करेंगे बेनकाब

बीजेपी प्रवक्ता खेम चंद शर्मा ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि दिल्ली सरकार के झूठ को जनता के सामने रखने के लिए 1 महीने तक इस  झूठा कहीं का अभियान को चलाया जाएगा. इसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली के सभी विधानसभा में जाकर जनता से जुड़ेंगे और आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग को दिल्ली की जनता के सामने रखेंगे.

यह भी पढ़ें: 



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget