एक्सप्लोरर

'केजरीवाल भ्रष्टाचार कर ही नहीं सकता', बीजेपी पर भड़के दिल्ली के पूर्व सीएम, कहा-अब चुनाव में...

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता वोट के जरिए AAP की फिर सरकार बनाएगी.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए बुधवार को जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की. इसके तहत AAP कार्यकर्ता 16 से 29 अक्टूबर तक उनके द्वारा दिल्ली की जनता के नाम लिखे पत्र को लेकर घर-घर जाएंगे और केजरीवाल को जेल भेजने के पीछे का असल सच जनता को बताएंगे. 
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैंने दिल्ली में मुफ्त और 24 घंटे बिजली, पानी, इलाज, महिलाओं की बस यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा समेत अन्य सुविधाएं दी है. लेकिन ये लोग (बीजेपी) शासित 22 राज्यों में दिल्ली वाली सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए इन्होंने मुझे जेल में डाला, ताकि ये दिल्ली में मिल रही सुविधाएं बंद कर अपने शासित राज्यों में उठ रही जनता की मांग को दबा सकें''.

केजरीवाल ने कहा,''अब ये किसी भी तरह दिल्ली की सत्ता हासिल करना चाहते हैं. अगर ये सत्ता में आ गए तो सारी सुविधाएं बंद कर देंगे. मुझे भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में आप अपने वोट की ताकत से बीजेपी के काम रोकने के हर षड़यंत्र को हराएंगे और AAP की फिर सरकार बनाएगी''.

'केजरीवाल भ्रष्टाचार कर ही नहीं सकता'

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के नाम लिखे अपने पत्र में लिखा,'' मेरे प्रिय दिल्लीवासियों, इन लोगों ने मुझे 5 महीने जेल में रखा. इन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों किया? आपको असली कारण पता चलेगा तो आपके होश उड़ जाएंगे. ये तो सब जानते हैं कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया. केजरीवाल भ्रष्टाचार कर ही नहीं सकता. फिर इन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों किया? क्योंकि दिल्ली में जो मैं आपके लिए काम कर रहा हूं, आपको जो सुविधाएं दे रहा हूं, वो काम रोकने के लिए और वह सुविधाएं बंद करने के लिए इन्होंने मुझे गिरफ्तार किया''.

बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है,'' ये दिल्ली के काम क्यों रोकना चाहते हैं? मैंने दिल्ली में वो काम कर दिए जो आज तक देश में कभी नहीं हुए. इनकी 22 राज्यों में सरकारें हैं. वहां ये लोग दिल्ली वाले काम नहीं कर पा रहे. वहां जनता ने इनसे अब पूछना शुरू कर दिया है कि दिल्ली वाले काम उन राज्यों में क्यों नहीं हो रहे. इसका इनके पास कोई जवाब नहीं है. पंजाब में हमारी जीत के बाद इनको लगने लगा कि अगर जल्द ही दिल्ली के काम नहीं रोके गए तो पूरे देश में इनकी दुकानें बंद हो जाएंगी और आम आदमी पार्टी पूरे देश में आ जाएगी.इसलिए पिछले दस साल में इन्होंने कई बार एलजी के जरिए दिल्ली के काम रोकने की कोशिश की. लेकिन मैंने आपका कोई काम रुकने नहीं दिया. मैं पढ़ा लिखा हूं. पहले सरकार में अफ़सर रह चुका हूं. इसलिए मुझे पता है कि सरकार में काम कैसे करवाना है. जब ये उसमें सफल नहीं हुए तो इन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया''.

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में आगे लिखा है, ''मेरे काम से इन्हें इतना डर है कि इन्होंने जेल में हर तरह की कोशिश की कि मैं सही सलामत बाहर न आ सकूं. इन्होंने जेल में मेरी दवाइयां बंद कर दी. मैं शुगर का मरीज हूं और पिछले दस साल से मुझे रोज चार बार इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं. इन्होंने जेल में मेरे इंजेक्शन बंद कर दिए. इससे मेरी किडनी खराब हो सकती थी और मेरी मौत भी हो सकती थी. इनके इतने षड़यंत्र के बाद भी भगवान की कृपा, जनता के आशीर्वाद, संविधान की ताक़त और सुप्रीम कोर्ट के न्याय की वजह से मैं जेल से बाहर आ गया''.

अरविंद केजरीवाल ने कहा है,''जब मैं जेल में था तो मेरे पीछे से इन्होंने दिल्ली के कई काम रोक दिए. इन्होंने टूटी सड़कों की मरम्मत, सीवर की सफाई, पानी की सप्लाई, अस्पतालों में फ्री दवा व टेस्ट बंद करा दिए. लेकिन जेल से निकलते ही मैंने धड़ाधड़ सारे रुके काम करवाने शुरू कर दिए. इस तरह इस षड्यंत में भी ये लोग सफल नहीं हुए. जैसे जेल से छूटते ही मैंने दिल्ली की टूटी हुई सड़कों की युद्ध स्तर पर रिपेयर शुरू करवा दी. उसी तरह दूसरे रुके हुए काम भी शुरू करवा दिए''.

गुजरात, यूपी समेत बाकी राज्यों की जनता मांग रही जवाब

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब इन्होंने एक और प्लान बनाया है कि किसी भी तरह से दिल्ली की सत्ता हासिल करो. इसके पीछे इनका मकसद दिल्ली के काम कराना नहीं, बल्कि पिछले 10 साल में दिल्ली के अंदर जो काम हुए हैं, उन्हें रोकना है. ताकि गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बाकी राज्यों की जनता इनसे सवाल न पूछे. इसलिए इन्होंने प्लान बनाया है कि किसी भी तरह से दिल्ली की सत्ता हासिल करके दिल्ली के काम बंद किए जाएं. अब सब दिल्ली की जनता के हाथ में है. अगर दिल्ली के लोगों ने आने वाले चुनाव में इन्हें वोट देकर जिता दिया, तो ये दिल्ली के सारे काम रोक देंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा.'' मैं, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन आपके लिए जेल गए, इसका हमें बिल्कुल गम नहीं है. हमारी पूरी जिंदगी देश और समाज के लिए समर्पित है. लेकिन मेरी चिंता यह है कि पिछले दस वर्षों में कड़ी मेहनत और ईमानदारी से हमने आपके साथ मिलकर जो काम किए हैं, वो काम अब बंद नहीं होने चाहिए. हमारी चिंता यह नहीं है कि हम जेल गए. अगर देश के लिए आगे भी जेल जाना पड़ेगा तो हम जाएंगे. मेरी ये चिंता है कि हमने पिछले दस साल में जिस तरह दिल्ली के 2-3 करोड़ लोगों के साथ मिलकर दिल्ली के स्कूल, अस्पतालों को सुधारा है, लोगों की जिंदगी सुधारी है, वो काम बंद नहीं होने चाहिए''.

'मैं फिर से मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सम्भालूंगा'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के कामों को और मिल रही सुविधाओं को अब केवल दिल्ली वाले अपने वोट की ताकत से ही बचा सकते हैं. मुझे भरोसा है कि हम सब मिलकर बीजेपी के काम रोकने के हर षडयंत्र को आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की ताकत से हराएंगे. मुझे विश्वास है कि दिल्ली में सभी कामों को जारी रखने के लिए आप फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे. आप के वोट के समर्थन से मैं फिर से मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सम्भालूंगा और पहले की तरह आपके सारे काम करवाऊंगा.

अरविंद केजरीवाल ने अंत में कहा, ''आज से हम यह जनसंपर्क अभियान को शुरू कर रहे हैं. हमें यह चिट्ठी लेकर घर-घर जाना है. कार्यकर्ताओं को यह मेरे लिए नहीं, बल्कि अपनी दिल्ली को बचाने के लिए करना है. दिल्ली ने पूरे देश को एक उम्मीद दी है. हमने दिल्ली में अस्पताल, स्कूल, बिजली, पानी, सड़क, तीर्थयात्रा, महिलाओं की यात्रा और फरिश्ते स्कीम के जो काम किए हैं, इससे पहले यह काम किसी ने सोचे ही नहीं थे और न ही किसी में इन्हें करने की मंशा है''.

 अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह काम रुकने नहीं चाहिए. सभी लोगों को अगले दस-पंद्रह दिनों तक खूब मेहनत के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना है और घर-घर जाकर दिल्लीवालों को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का का सच बताना है.

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget