एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुई पेशी

Arvind Kejriwal Rouse Avenue Court: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी.

Arvind Kejriwal In Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में राहत नहीं मिली है. मंगलवार को कोर्ट ने 7 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब 7 मई को अरविंद केजरीवाल की अगली पेशी होगी. सीएम केजरीवाल मंगलवार को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद पेश हुए थे.

इससे पहले आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की एक अदालत ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दिया था. 14 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद केजरीवाल को जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था.

29 अप्रैल को है केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती देने वाली सीएम केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया था. इस मामले में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी.

अप्रैल में सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने कहा कि वह भविष्य में आप सुप्रीमो की आगे की हिरासत का अनुरोध करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. राजू ने कहा था कि आरोपी टालमटोल कर रहे हैं और हिरासत में पूछताछ के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई.

वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं पर सुनवाई 15 मई के लिए सूचीबद्ध की है. न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की पीठ ने एजेंसी की ओर से सौंपे गए जवाब पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय दिया है.

सीएम केजरीवाल 21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार

ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget