एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Bail: सीएम अरविंद केजरीवाल की बेल पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बोले, 'असली जीत 4 जून को...'

Arvind Kejriwal Bail News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत दिए जाने पर कन्हैया कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन का न्याय युद्ध जारी है.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को अंतरिम जमानत मिलने का कांग्रेस ने स्वागत किया है. पवन खेड़ा के बाद अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''INDIA समूह का न्याय युद्ध जारी है, असली जीत 4 जून को इस संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ कर होगी.'' बता दें कि कुछ दिन पहले कन्हैया कुमार ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी.

कन्हैया कुमार ने कहा, ''माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम बेल दिये जाने के फ़ैसले का स्वागत करता हूं. नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए ये बड़ा फैसला है. INDIA समूह का न्याय युद्ध जारी है, असली जीत 4 जून को इस संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ कर होगी.''  

जमानत से आम आदमी पार्टी में उत्साह का माहौल
केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोपाल राय ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट ने आज उन्हें उम्मीद की रोशनी दिखाई है जो संविधान में भरोसा करते हैं. हमारी पार्टी, और दिल्ली की जनता सुप्रीम कोर्ट का आभार जताती है.'' आतिशी ने कहा, ''यह केवल अरविंद केजरीवाल की बात नहीं है जिन्हें अंतरिम जमानत मिली है बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सत्य की जीत हुई है. यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है. सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र को बचाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

बीजेपी और शिवसेना की प्रतिक्रिया
उधर,  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. महाराष्ट्र की पार्टी शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने कहा, ''जमानत देने की जगह उन्हें पहले सीएम के पद से हटाया जाना चाहिए. एक आरोप जेल से किस तरह सरकार चला सकता है.'' बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा, ''सुप्रीम कोर्ट के फैसले में यह साफ है कि उन्हें केवल चुनाव के लिए जमानत दी गई है. उन्हें 1 जून के बाद दोबारा जेल जाना होगा.''

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal News: सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर राघव चड्ढा बोले- 'देशवासी की आंखें..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget