एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल की CBI रिमांड पर संजय सिंह बोले, 'मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं से कहूंगा कि...'

Arvind Kejriwal CBI Remand: आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वो कांग्रेस के नेताओं से बात करेंगे. ये मामला निश्चित रूप से संसद में उठाया जाएगा.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार (26 जून) को तीन दिनों की सीबीआई रिमांड में भेज दिया. सीबीआई ने कोर्ट से सीएम की पांच दिनों की रिमांड मांगी थी. इस मामले में अगली सुनवाई 29 जून को होगी. अब इस पर आप सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है.

संजय सिंह ने कहा कि जब सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत मिलने की पूरी संभावना थी, सीबीआई कोर्ट में पहुंच गई. वो सीबीआई जो दो सालों से सो रही थी. सीबीआई को 14 महीनों में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात याद नहीं आई. इतना तो कुंभकरण भी नहीं सोता जितनी सीबीआई सोती रही.

मीडियो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अगर बीजेपी की मंशा है कि हमको एक सीएम को जेल में ही रखना है तो मुकदमा बनाते जाओगे. झूठे मुकदमे की कोई सीमा नहीं है. अरविंद केजरीवाल को मोदी सरकार के इशारे पर झूठे केस में फंसाया गया है. मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं से कहूंगा कि वो संसद में भी इस मामले को उठाएं."

उन्होंने कहा, "मेरी उद्धव ठाकरे से बात हुई है. मैं कांग्रेस के नेताओं से बात करूंगा. स्थानीय स्तर पर हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर इन गंभीर मुद्दों पर हमें एक होना होगा."

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिया. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से लिखा था कि केजरीवाल से समाज को कोई खतरा नहीं है. कोर्ट का सम्मान करते हुए उन्होंने सरेंडर किया. 

आप सांसद ने कहा कि ईडी की ट्रायल कोर्ट ने कहा कि गोवा में पैसा का इस्तेमाल हुआ इसका कोई प्रमाण नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने अपने जमानत के फैसले में ये भी लिखा कि ईडी दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम रही है.

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल पहले से ईडी की गिरफ्त में हैं. ईडी ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने उन्हें बुधवार (26 जून) को गिरफ्तार किया. दिल्ली आबकारी नीति मामले में ये कार्रवाई हुई है. इसी मामले में अब सीबीआई सीएम केजरीवाल से पूछताछ करेगी. 

CBI रिमांड में इन दो लोगों को CM केजरीवाल से रोजाना मिलने की इजाजत, कोर्ट का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget