एक्सप्लोरर

Punjab: मुफ्त राशन योजना के बहाने सीएम केजरीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर हमला, कहा- '75 साल से चोरी करते रहे...'

Punjab Politics: पंजाब में घर घर मुफ्त राशन योजना की लॉन्चिंग पर सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे. दोनों ने कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया.

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने शनिवार को 'घर घर मुफ्त राशन योजना' (Ghar Ghar Muft Ration Scheme) की शुरुआत की. इस अवसर पर आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी मौजूद थे. केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर राशन की चोरी का आरोप लगाया और बिना किसी का नाम लिए कहा, ''पिछले 75 साल में कई पार्टियों सरकार आई, इस पार्टी और उस पार्टी की सरकार भी आई लेकिन राशन की चोरी बंद नहीं हुई. ऐसा नहीं है कि चोरी बंद नहीं हो सकती थी चोरी बंद हो सकती थी लेकिन नियत खराब थी इनकी. चोरी करने वाले नेता थे और पार्टियां चोरी करती थी. गरीबों के राशन की चोरी करके ये चुनाव लड़ा करते थे. अब ईमानदार सरकार आई है. हमें गरीबों का राशन चोरी नहीं करना. हम आपकी सेवा करने आए हैं.''

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''आज घर घर मुफ्त राशन की शुरुआत हुई है. जो आपका राशन ये पार्टियां चोरी करके चुनाव लड़ा करती थी, आज वो बंद हो जाएगा. जो अनाज का एक-एक दाना आपके बच्चों के मुंह से छीना जाता था, वो अब आपके बच्चे के पेट में जाएगा. दिल्ली में यही घर घर राशन स्कीम स्कीम लागू करने वाले थे, सब तैयारी पूरी हो चुकी थी. केंद्र सरकार ने कहा कि हम ये स्कीम लागू नहीं होने देंगे, ग़रीबों के राशन की चोरी चलती रहेगी. मुझे बहुत दुख हुआ लेकिन एक दिन भगवान मेरे सपने में आए और उन्होंने कहा कि ग़रीबों की ये योजना कहीं ना कहीं ज़रूर शुरू करवाएंगे.'' 

केवल पंजाब तक सीमित नहीं रहेगी स्कीम- सीएम केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे कहा, ''भगवान और ग़रीबों के आशीर्वाद से आज पंजाब में य़ोजना शुरू हो गई है. आज घर घर मुफ्त राशन स्कीम शुरू हुई है, ये केवल पंजाब तक सीमित नहीं रहने वाली है. ये देश के हर राज्य तक पहुंचेगी और किसी नेता या पार्टी की हिम्मत नहीं है जो इसे रोक कर दिखा दे.'' इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा, ''ये अरविंद केजरीवाल जी की काम की राजनीति है, जिसने देश में एक नई दशा और दिशा लाकर दिखाई है.''

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी AAP, अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget