एक्सप्लोरर

'पानी में जहर मिला आ रहा, क्या अब फांसी...', दिल्ली में वाटर सप्लाई पर भड़के अरविंद केजरीवाल

Yamuna Water Pollution: हरियाणा से जलापूर्ति में अमोनिया के स्तर को लेकर सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है. वहीं हरियाणा सरकार ने इसको लेकर कोर्ट जाने की बात कही है.

Yamuna Water Pollution: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी में पानी की सप्लाई को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि हरियाणा में बीजेपी के लोग पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं.

इसको लेकर हरियाणा सरकार ने कहा है कि वो केजरीवाल पर दायर करेगी. बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि वो चुनाव आयोग का भी दरवाजा खटखटाएगी.

क्या अब फांसी पर चढ़ाओगे?- अरविंद केजरीवाल

मुकदमे को लेकर जब अरविंद केजरीवाल से मंगलवार (28 जनवरी) को सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''पानी पर राजनीति नहीं करो, ये लोग डरा रहे हैं कि केस करेगें, कुछ कसर रखी है केस करने में? जेल तो भेज दिया है और क्या अब फांसी पर चढ़ाओगे? कितने केस करोगे, सैनी साहब केस से न डाराओ, साफ पानी छोड़ो, पानी पिलाना पुण्य का काम होता है.''

दिल्ली जल बोर्ड ने किया कंफर्म- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ''कल दिल्ली जल बोर्ड और सीईओ ने कंफर्म किया है कि दिल्ली के पानी में अमोनिया नामक जहर मिला आ रहा है.'' उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग ने आतिशी और भगवंत मान को बुलाया है.

आतिशी ने क्या कहा?

वहीं आतिशी ने कहा, ''आज जब दिल्लीवालों को ज़हरीला पानी देने के BJP की हरियाणा सरकार के षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ, तो अपनी साज़िश छिपाने के लिए बीजेपी ने LG से अफ़सरों पर दबाव डालकर झूठी चिट्ठी लिखवाई. लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती, और बीजेपी की साज़िश बेनकाब हो गई. दिल्ली जल बोर्ड की CEO द्वारा जारी चिट्ठी में स्पष्ट लिखा गया है कि दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट केवल 1 PPM तक अमोनिया को ट्रीट कर सकते हैं, जबकि हरियाणा सरकार ने आज यमुना में इससे 7 गुणा ज़्यादा जहरीला पानी छोड़ा है.''

चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने सोमवार को हरियाणा से जलापूर्ति में अमोनिया के स्तर के बारे में मुख्यमंत्री आतिशी की तरफ से लगाए गए आरोपों पर हरियाणा से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी.

नायब सिंह सैनी ने क्या कहा?

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि निराधार आरोप लगाना और दूसरों पर दोष मढ़ना उनकी आदत है.

दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट समारोह का रिहर्सल, ये रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget