एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, AAP बोली- दिल्ली के सीएम थे, हैं और रहेंगे

Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल को ED ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी की बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने साफ कर दिया कि वो इस्तीफा नहीं देंगे.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने केजरीवाल से करीब दो घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद टीम उन्हें लेकर ईडी दफ्तर पहुंची.

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला मामला है जब मुख्यमंत्री रहते हुए किसी नेता को केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है.

सुप्रीम कोर्ट का रुख

आप ने साफ कर दिया है कि गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे. साथ ही पार्टी ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. आप ने कहा कि चुनाव की वजह से गिरफ्तारी हुई है.

दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम गुरुवार की शाम को करीब सात बजे केजरीवाल के आवास पर पहुंची. इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम देखे गए.

'इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल'

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ कर दिया है कि वो (केजरीवाल) सीएम बने रहेंगे. वो इस्तीफा नहीं देंगे. मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सीएम थे, हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक विचार हैं, उन्हें खत्म नहीं किया जा सकता है.

आतिशी ने कहा, ''यह AAP और अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश है. दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से प्यार करती है और वे इसका जवाब बीजेपी को देंगे.''

उन्होंने कहा, ''हमने ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. हमने आज रात ही सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है.''

गिरफ्तारी के समय केजरीवाल के आवास के बाहर भारी संख्या में भीड़ देखी गई. आप के कार्यकर्ता केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए. आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि केजरीवाल झुकेंगे नहीं.

वहीं आप ने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमारा हौसला नहीं टूटेगा.

ईडी की टीम के पहुंचते ही दिल्ली के विधायकों का केजरीवाल के आवास आने का सिलसिला शुरू हो गया. मंत्री सौरभ भारद्वाज सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे. सौरभ भारद्वाज को अंदर नहीं जाने नहीं दिया गया.

विपक्ष ने की निंदा

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों के बड़े नेताओं ने इसकी निंदा की है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने एक्स पर निंदा की है.

चौथी बड़ी गिरफ्तारी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की ये चौथी बड़ी गिरफ्तारी है. अरविंद केजरीवाल से पहले ईडी दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है. हाल ही में ईडी की टीम ने इसी से जुड़े केस में बीआरएस की नेता के कविता को गिरफ्तार किया था.

सीएम केजरीवाल से जुड़ी हर अपडेट्स पढ़ें लाइव-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
हत्या के दोषी ने जेल से बाहर आकर किया एक और कत्ल! ली मासूम की जान
हत्या के दोषी ने जेल से बाहर आकर किया एक और कत्ल! ली मासूम की जान

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget