एक्सप्लोरर

'70 हजार रुपये और...', गिरफ्तारी से पहले अरविंद केजरीवाल के घर ED को क्या मिला? AAP नेता ने बताया

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली शराब घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के सामने बड़ी जानकारी दी है.

Saurabh Bhardwaj on Arvind Kejriwal Arrest: शराब घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार (21 मार्च) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया. सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है और केंद्रीय जांच एजेंसियों के बल पर मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करवा रही है. 

सौरभ भारद्वाज ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा, "कोई पूछताछ नहीं थी, कोई सवाल नहीं था. सब कोर्ट के अंदर नाटक किया जा रहा था. मुख्यमंत्री जी के घर की पूरी तलाशी ली गई. उनके घर में सिर्फ 70 हजार रुपये मिले, जो ईडी लौटाकर चली गई. मुख्यमंत्री जी का मोबाइल लिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर के ले गए हैं. "

पूरे छापे में कोई सबूत, कोई कागज नहीं मिला- सौरभ भारद्वाज

उन्होंने आगे कहा, "पूरे छापे में कोई सबूत, कोई कागज, कोई प्रॉपर्टी का पैसा नहीं मिला. बात बिल्कुल साफ है कि अगर विपक्ष में पीएम मोदी किसी से डरते हैं, और उन्हें लगता है कि भारत में उनका कोई विकल्प है तो वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं और मैं दोबारा यही कहूंगा कि वो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते थे क्योंकि आज उनके पास सत्ता है, सारी की सारी एजेंसियां हैं. उनको रोकने वाला कोई नहीं हैं. प्रधानमंत्री कुछ भी कर सकते हैं. अभी तक दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया है, हो सकता है औरों को भी कर लें. लेकिन अरविंद केजरीवाल की सोच, अरविंद केजरीवाल एक आईडिया है जो हर गली-मोहल्ले में तैयार हो रहा है."

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमारे वकील शाम को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में अपनी पिटीशन दायर की. इस गिरफ्तारी को चुनौती दी. ये गिरफ्तारी गैरकानूनी है, गैर संवैधानिक है. कोर्ट की रजिस्ट्री ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम के जज को ये मैसेज दे दिया है. लेकिन जब हमें जवाब नहीं मिला तो हमारे वकील ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार साहब से मिलने गए. हमारा निवेदन है कि सुप्रीम कोर्ट रात को ही सीएम केजरीवाल को न्याय दें."

ये भी पढ़ें- ED की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली तस्वीर आई सामने, ऐसा था रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget