एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह, कहा- 'अब इंडिया गठबंधन...'

Sanjay Singh News: आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान यह दावा किया कि सीबीआई की दलील कोर्ट में टिक नहीं पाएगी.

Sanjay Singh on Arvind Kejriwal Arrest: न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस बीच आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर फर्जी मुकदमा लगाकर दोबारा गिरफ्तार किया गया है. संजय सिंह ने तंज करते हुए कहा कि सीबीआई कोर्ट में कहानियां सुना रही है और ऐसी कहानियां कोर्ट में नहीं चलतीं.

संजय सिंह ने कहा, ''नियम कानून संविधान सबको ताक पर रखकर अरविंद केजरीवाल को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. उनपर फर्जी मुकदमा लगाकर पहले पुलिस कस्टडी में रखा गया और फिर जूडिशल कस्टडी में रखा गया है. तीन दिन की रिमांड में सीबीआई ने रखा था. सीबीआई की जो दलीलें हमने सुनीं. वही पुरानी गाथा है.दो साल से वही कहानियां कह रहे हैं. वही जेम्स ब़ॉन्ड का कॉमिक्स, काल्पनिक घटनाओं का रचा जाना, जिसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है. ऐसी कहानियां कोर्ट में नहीं टिकतीं.'

क्या हेमंत सोरेन के मामले में माफी मांगेंगे पीएम - संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ''हमने देखा अभी क्या हुआ झारखंड के सीएम के मामले में. पांच महीने आपने हेमंत सोरेन को जेल में रखा. पांच महीने बाद कोर्ट ने कह दिया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं. क्या भारत के पीएम इसके लिए माफी मांगेंगे. क्या गृह मंत्री मांगेंगे और ईडी मांफी मांगेंगी? पांच महीने कैसे जेल में रख दिया. पीएमएलए में जमानत मिलने का मतलब यह होता है कि कोर्ट इस बात से संतुष्ट है कि व्यक्ति निर्दोष है. और पीएमएलए के मामले में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिली है. इसका मतलब है कि अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं.''

पीएम कर रहे एजेंसियों का दुरुपयोग -  संजय सिंह
संजय सिंह ने आगे कहा, ''भारत के प्रधानमंत्री एजेंसियों का दुरुपयोग खुलेआम कर रहे हैं. देश को तानाशाही से चलाना चाहते हैं. इसलिए हमलोग सरकार के खिलाफ सड़क पर भी आवाज उठा रहे हैं और सदन में भी आवाज उठा रहे हैं. आज दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत बड़ा आंदोलन अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ हुआ है. सोमवार को इंडिया गठबंधन देश के सर्वोच्च सदन में अपना प्रदर्शन और विरोध करेगी.''

ये भी पढ़ें- Delhi Rains: दिल्ली में बारिश ने बरपाया कहर! अब अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget