एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- ‘हां हम फ्री की 6 रेवड़ी देते…’

Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली विधानसभा की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा. साथ ही उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पदाधिकारी सम्मेलन के तहत साउथ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा में मंडल प्रभारियों से बात कर हर बूथ जीतने का मंत्र दिया.

उन्होंने कहा कि भगवान AAP के साथ है और इस बार भी हम लोग प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली का चुनाव जीतेंगे. एमसीडी मेयर चुनाव में भगवान ने हमें यह संकेत दे दिया है कि वह हमारे साथ हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी वाले पूरे आत्मविश्वास में थे कि पैसा और पावर से हमारे पार्षदों को तोड़कर एमसीडी मेयर का चुनाव जीत लेंगे, लेकिन भगवान ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और हम जीत गए. बीजेपी मेयर चुनाव जीत कर उसे ऐसा दिखाना चाहती थी, जैसे कि उसने दिल्ली जीत ली हो लेकिन उसके मंसूबे पूरे नहीं हुए.

उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले हमे जेल भेज कर, खरीदकर, सारे षडयंत्र करके देख लिए कि आम आदमी पार्टी इनके काबू में नहीं आ रही है. इसलिए इनके बड़े नेता पगलाए घूम रहे हैं और ये लोग दिल्ली चुनाव जीतने के लिए सबकुछ करेंगे.

‘बीजेपी वालों ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी’
AAP संयोजक ने कहा कि बीजेपी वालों ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी कि मेयर तो अपना ही बनाएंगे. इनके पास अथाह पैसा और पावर है. पूरे तंत्र, साधन, सब कुछ इनके पास हैं. बीजेपी के एक नेता ने मुझे बताया कि इन्हें पूरा भरोसा था कि मेयर तो इन्हीं का बनेगा. जब मेयर की वोटिंग हो गई. काउंटिंग शुरू हुई, इनके सदन में आए हुए बड़े से बड़े नेता आखिरी काउंटिंग तक वहां बैठे रहें. वरना आम तौर पर सभी वोट करके चले जाते हैं फिर काउंसलर बता देते हैं कि किसको कितने वोट पड़े. लेकिन इनके नेता आखिर तक बैठे रहे. 

उन्होंने कहा कि इनका (बीजेपी) प्लान था कि जैसे ही मेयर की घोषणा होगी कि मेयर इनकी पार्टी का बन गया, वैसे ही ये सिविक सेंटर से बीजेपी हेडक्वार्टर तक रैली निकालेंगे. फिर प्लान था कि जैसे रात को प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे भाषण देते आते हैं, वैसे ही पीएम मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर आएंगे, भाषण देंगे. ऐसा दिखाना चाह रहे थे जैसे दिल्ली जीत गए. लेकिन भगवान हमारे साथ है. भगवान ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और हम लोग तीन वोट से जीत गए.

‘दिल्ली चुनाव में जीत आप ही की होगी’
पूर्व सीएम ने कहा कि मैं यह इसलिए बता रहा हूं कि यह धर्म युद्ध है, जैसे कौरवों और पांडवों के बीच हुआ था. कौरवों के पास सबकुछ था. ईडी थी, सीबीआई थी, इनकम टैक्स थी, दिल्ली पुलिस थी, सारी सेना थी, इतना पैसा था. पांडवों के पास कौन था, श्रीकृष्ण थे. भगवान पांडवों के साथ थे. भगवान AAP के साथ हैं. क्योंकि आप सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हो, लड़ाई बहुत मुश्किल है.

पिछले दो साल के अंदर हमारी पार्टी ने जो झेला है, मुझे नहीं लगता है कि भारत तो छोड़ो दुनिया के इतिहास में किसी पार्टी के ऊपर इतना जबरदस्त वार हुआ होगा. हमारी एक नई-नई पार्टी है, एक पौधा है लेकिन फिर भी हम फल-फूल रहे हैं तो ऊपरवाला हमसे कुछ तो करवाना चाह रहा है. ऊपरवाला आपके साथ है, भगवान आपके साथ है. कभी भी मायूस मत होना जीत आपकी ही होगी. दिल्ली चुनाव में भी जीत आप ही की होगी.

उन्होंने कहा कि भगवान संकेत की भाषा में बात करते हैं. अभी हम इतने बड़े नहीं हुए हैं कि भगवान हमें दर्शन दे दें. लेकिन भगवान संकेत की भाषा में बात करते हैं तो भगवान ने संकेत दिया है कि इतना कठिन चुनाव, जिसमें इन्होंने पता नहीं कितने खरीद लिए थे, कितने तोल लिए थे, लेकिन तीन वोट से फिर भी भगवान ने जीता दिया. अब बीजेपी के सबसे बड़े नेता पागल हुए पड़े हैं. उनको समझ नहीं आ रहा है कि आम आदमी पार्टी वालों का क्या करें. सबकुछ करके देख लिया. जेल भेजकर भी देख लिया, लेकिन फिर भी ये काबू नहीं आ रहे हैं तो इस चुनाव में हमें हराने के लिए ये सब कुछ करेंगे. लेकिन डरना नहीं है, जीत आपकी होगी.उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव हम बहुत अलग तरीके से लड़ने जा रहे हैं. इस बार इस चुनाव के अंदर मंडल पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष सबसे अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं. इतना प्रचंड कैम्पेन होगा जो शायद दुनिया के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा.

‘हम मुफ्त की रेवड़ी देते हैं’
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि हम मुफ्त की रेवड़ी देते हैं. हां हम फ्री की 6 रेवड़ी देते हैं. दिल्लीवाले कहते हैं उन्हें यह 6 रेवड़ियां चाहिए.आज बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है लेकिन वो एक भी राज्य हमें बता दे जहां इनमें से एक भी रेवड़ी मिलती हो. पहली रेवड़ी है कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली आने लग गई है.दिल्ली में 2014 से पहले 8-8, 10-10 घंटे के पावर कट लगते थे.लोग सारी-सारी रात इनवर्टर, जनरेटर चलाते थे, बैटरी खत्म हो जाती थी. हर साल जनरेटर खरीदने पड़़ते थे, उनकी बैटरी बदलवानी पड़ती थी. अब कोई जनरेटर और बैटरी नहीं लगती. दिल्ली के अंदर 24 घंटे बिजली आती है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी बता दे कि बीस राज्य हैं, गुजरात में तीस साल से ज्यादा वक्त से उनकी सरकार है. उन तीस सालों के अंदर गुजरात में कभी 24 घंटे बिजली नहीं दे पाई. हमने दिल्ली के अंदर दी है.इसका मतलब है कि अगर दिल्ली में बीजेपी आ जाती है तो 24 घंटे बिजली आना बंद हो जाएगी. क्योंकि उनको देने नहीं आती है. मैं टेक्नीकल इंजीनियर हूं, हमें बिजली देनी आती है ये तो अनपढ़ लोग हैं.

‘दिल्ली में जीरो बिजली का बिल आता है’
AAP नेता ने कहा कि हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं, फ्री बिजली दे रहे हैं. उनके बीस राज्य उठाकर देख लो. उत्तर प्रदेश में 10-10 घंटे के पावर कट लगते हैं और हजारों रुपए के बिजली के बिल आते हैं. किस-किस के रिश्तेदार हरियाणा, यूपी में रहता है, फोन करके पूछ लेना. हजारों रुपए के बिजली के बिल आते हैं. दिल्ली में जीरो बिजली का बिल आता है. तो दिल्ली में फ्री बिजली आती है 24 घंटे बिजली आती है. बीजेपी एक राज्य बता दे, जहां पर ये फ्री की रेवड़ी मिलती हो. ये दिल्ली में आ गए तो बिजली खराब हो जाएगी. बिजली के बिल भरने में ही लोगों की कमाई खत्म हो जाएगी.

केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरी रेवड़ी यह है कि हमने पानी फ्री कर दिया. लेकिन जब मैं जेल गया तो मेरे पीछे से हजारों रुपए के बिल आ गए. जिन-जिन लोगों को लगता है कि पानी के बिल गलत आए हैं, भरने की जरूरत नहीं है।.अभी जब दोबारा से सरकार बनेगी तो सबके बिल माफ कर देंगे. बीजेपी आ गई तो पूरे बिल भरने पड़ेंगे, सोच लेना. हम आ गए तो सारे माफ कर देंगे, वो आ गए तो भरने पड़ेंगे.

‘स्कूल अच्छे कर दिए’
उन्होंने कहा कि तीसरी रेवड़ी यह है कि स्कूल अच्छे कर दिए. कोई भी आदमी अपने बच्चों के लिए ही कमाता है. चाहे वो कोई भी काम करता हो. छोटा सा मजदूर हो, रिक्शा चलाता हो या बहुत बड़ा उद्योगपति हो, बच्चों के लिए ही कमाता है.उसके बच्चे पहले खराब स्कूल में पढ़ते थे. अब हमने स्कूल इतने शानदार कर दिए. बीजेपी के बीस राज्य उठाकर देख लो, एक भी राज्य में उनके स्कूल अच्छे नहीं हैं. अगर बीजेपी आ गई तो आपके बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा.

‘इलाज मुफ्त कर दिया’
केजरीवाल ने  कहा चौथी रेवड़ी है कि हमने आपका इलाज मुफ्त कर दिया. शानदार मोहल्ला क्लीनिक बना दिए. शानदार अस्पताल बना दिए. बीजेपी का कोई राज्य उठाकर देख लो, जहां सरकारी अस्पताल ठीक हों. पांचवीं रेवड़ी महिलाओं की फ्री बस यात्रा है. इनके बीस राज्यों में कहीं भी महिलाओं की बसों में फ्री यात्रा नहीं है.

‘बीजेपी वाले ये रेवड़ी नहीं देंगे’
AAP नेता ने कहा कि छठी रेवड़ी तीर्थयात्रा है. बीजेपी वाले ये रेवड़ी नहीं देंगे. बीजेपी के किसी भी राज्य में ये रेवड़ियां नहीं मिलती हैं. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में हमारी आधी सरकार है.बाकी आधी सरकार बीजेपी की है. हमारी सरकार ने इतने काम कर दिए.बिजली 24 घंटे कर दी, बिजली फ्री कर दी, स्कूल बना दिए, अस्पताल बना दिए, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा कर दी, तीर्थयात्रा कर दी, सीसीटीवी कैमरे लगा दिए, स्ट्रीट लाइटें लगा दीं, सड़कें-गलियां बना दीं, सीवर लाइन डाल दी. दूसरी ओर बीजेपी की आधी सरकार ने क्या काम किया? दस साल हो गए दिल्ली में. केंद्र सरकार के पास तो अथाह पैसा है. बीजेपी की केंद्र सरकार के पास इतनी पावर है, एलजी उनका है, एलजी के पास तो इतनी पावर है। एक काम बता दो, जो केंद्र सरकार ने दस साल में दिल्ली में किया हो. कोई एक काम बता दो जो इन्होंने दस साल में किया हो, हम राजनीति छोड़ देंगे.

उन्होंने कहा कि जब बीजेपी ने दस साल में कोई काम नहीं किया है तो इनको सत्ता देकर गलती मत कर देना. इनके पास एमसीडी थी, उसका देखो क्या हाल कर दिया. एमसीडी में सफाई कर्मचारी पहले हड़ताल पर रहते थे. हमारी सरकार बनने के बाद एक बार भी हड़ताल नहीं की है.जब से हमारी सरकार आई है, सफाई कर्मचारियों को समय पर सैलरी मिलती है.

‘70 की 70 सीटों पर केजरीवाल लड़ रहा है’
AAP नेता ने कहा कि 70 की 70 सीटों पर केजरीवाल लड़ रहा है. मैं एक चीज की गारंटी देता हूं कि मेरी पत्नी, बच्चे, मेरे चाचा, ताऊ या कोई भी रिश्तेदार चुनाव नहीं लड़ने वाला है. उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.मैं जब जेल से आया था, बहुत लोगों ने कहा था कि अपनी पत्नी को सीएम बनवा दो.मैं यहां पर भाई-भतीजावाद करने के लिए नहीं आया हूं.जिसको भी टिकट दूंगा, बहुत सोच समझकर कर दूंगा.इसलिए जिसकी जो जिम्मेदारी मिले, वह उसे पूरा करे.

‘हम सबके बीच एक भावनात्मक रिश्ता’
पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हम सबके बीच एक भावनात्मक रिश्ता है, इसलिए अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि यह पार्टी नहीं, परिवार है. BJP वाले अपनी सारी ताकत लगाकर पिछले दस साल से जब से पार्टी बनी है इस पार्टी को नहीं, बल्कि इस परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन यह हमारी ताकत है कि हम एक परिवार हैं और एक मुट्ठी की तरह एकजुट होकर रहते हैं.दिल्ली चुनाव की घोषणा होने में मुश्किल से 40-45 दिन का समय रह गया है, हमें कमर कसकर इसमें लगना पड़ेगा.

‘हमारे पास जुनून है’
सिसोदिया ने कहा कि BJP के पास ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, दिल्ली पुलिस, मीडिया है और पांच हजार करोड़ रुपए का बना हुआ बड़ा हाई-फाई मुख्यालय है.इनके पास कम से कम 12 हजार करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड हैं जो इन्होंने ईडी-सीबीआई के जरिए धमका-धमकाकर लिए हैं. इनके पास सब कुछ है, लेकिन जुनून नहीं है. हमारे पास वो जुनून है.हमें इसी जुनून से चुनाव लड़ना है और जितना है.हमें दिखाना है कि हम अपने लीडर के दिखाए विज़न के रास्ते पर कैसे चल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution Live: दिल्ली NCR में जहरीली हवाओं से लोगों का हाल बुरा, AQI 500, धुंध की वजह से ट्रेन-फ्लाइट्स लेट

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 100 पार्क विकसित का लक्ष्य
दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 100 पार्क विकसित का लक्ष्य
Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत के बाद फिर झुलसाएगी गर्मी, आज 40°C तक पहुंचेगा तापमान
दिल्ली-NCR में बारिश से राहत के बाद फिर झुलसाएगी गर्मी, आज 40°C तक पहुंचेगा तापमान

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
India 1st Innings Highlights: भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget