एक्सप्लोरर

दिल्ली: शादी के लिए रची थी डिलीवरी कंपनी में लूट की साजिश, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने द्वारका के एम्ब्राही गांव में डिलीवरी कंपनी के दफ्तर में हुई हथियारबंद लूट की वारदात को सुलझा लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Delhi News: द्वारका के एम्ब्राही गांव स्थित डिलीवरी कंपनी के दफ्तर में हुई सनसनीखेज हथियारबंद लूट की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है. एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS), द्वारका की टीम ने 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल नकदी, मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी लूट की साजिश कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने रची थी.

29 अप्रैल को डेल्हीवरी प्रा. लिमिटेड के ऑफिस में अचानक तीन हथियारबंद युवक दाखिल हुए और स्टाफ को धमकाकर 2 लाख रुपये नकद और DVR लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने IPC और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

500 से ज्यादा CCTV कैमरों की पड़ताल
AATS की विशेष टीम ने इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की अगुवाई में 500 से अधिक CCTV कैमरों की जांच कर लुटेरों के फरार होने के पूरे रूट की पहचान की. फुटेज में आरोपी लाल रंग की विक्रांता बाइक से आते दिखे. यह बाइक भी एक दिन पहले बहादुरगढ़ से लूटी गई थी.

गिरफ्तारी की कहानी
3 मई की रात तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रोहतक से हरमीत और योगेश को गिरफ्तार किया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात का मास्टरमाइंड हरमीत डिलीवरी कंपनी में पहले डिलीवरी बॉय था. नौकरी छूटने के बाद उसने अपने साथी योगेश और गुरदास (फरार) के साथ मिलकर इस लूट की योजना बनाई.

शादी के लिए हथियार उठाए
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनका तीसरा साथी गुरदास हाल ही में हत्या के मामले में जेल से रिहा हुआ था और उसे अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी. इसी वजह से वह इस वारदात में शामिल हुआ. हथियार गुरदास ने मुहैया कराए और लूटी गई नकदी में से 40,000 रुपये खुद रख लिए.

पहले भी लूट के मामलों में शामिल
हरमीत और योगेश दोनों वर्ष 2015-16 में हरियाणा के रेवाड़ी, लुहारू और भिवानी जिलों में लूट के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं और 2022 में जेल से रिहा हुए थे. फरार आरोपी गुरदास की तलाश जारी है, साथ ही शेष नकदी और हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का नाम लेकर पीएम मोदी के संबोधन पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप जिक्र भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget