एक्सप्लोरर

Delhi Dust Storm: धूल-धूल हुआ दिल्ली का आसमान, खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, घर से बाहर निकलने से पहले कर लें ये काम 

Delhi Dust Storm Today: दिल्ली के आसमान में धूल का गुबार होने से हवा की गुणवत्ता को 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे में बिना सावधानी के घर से बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

Delhi Dust News: दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में गुरवार (15 मई) सुबह से ही मौसम अजीब सा है. दिल्ली की सड़कों पर उड़ती धूल और आसमान में फैली धूल की धुंध की वजह से लोगों को सांस तक लेना मुश्किल हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर धूल की मौजूदगी अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कुछ देर तक आप खुले में घूम लें तो आपको घर वाले भी कुछ पल के पहचानने में धोखा खा जाएं. 

दिल्ली में धूल की वजह से लोगों न सिर्फ आंखों में जलन बल्कि सांस लेने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, आसमान में धूल का गुबार होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे में बिना सावधानी के घर से बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने कहा है कि गुरुवार को दिन के समय दिल्ली में धूल भरी तेज हवा चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की पूर्वानुमान है. शुक्रवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना है. उसके बाद 21 मई तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. 

मौसम विशेषज्ञों और चिकित्सकों का कहना है कि जरूरी न हो तो दिल्ली वाले गुरुवार को घर से बाहर न निकलें. जरूरी होने पर मास्क जरूर पहनें. कपड़े ऐसा पहने जो पूरे बदन को ढकने वाला हो. 

दिल्ली एयरपोर्ट इलाके विजिबिलीटी सिर्फ 1200 मीटर 

दिल्ली के पालम आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में धूल का राज है. सुबह 10 बजे से 11.30 बजे के बीच विजिबिलीटी 4500 मीटर से गिरकर 1200 मीटर रह गई थी. यह मुख्य रूप से उस समय क्षेत्र में अचानक तेज हवाएं चलने के कारण था. जिसकी गति लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तब से 3 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की कमजोर हवा की स्थिति बनी हुई है. 

गर्मी में दिल्ली का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर कहा है कि चार इंजन की बीजेपी सरकार में एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया है. इस मौसम में इतना प्रदूषण दिल्ली में कभी नहीं देखने का मिला था. चार इंजन की सरकार ने हर क्षेत्र में दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget