एक्सप्लोरर

'BJP की चार इंजन की सरकार है लेकिन कर्मचारियों को...', AAP नेता अंकुश नारंग ने रेखा सरकार को घेरा

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के नेता अंकुश नारंग ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया था कि एमसीडी को 820 करोड़ रुपये जारी कर दी गई है, लेकिन एमसीडी को यह पैसा अभी तक नहीं मिला है.

Aam Aadmi Party News: दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि बीजेपी के एमसीडी की सत्ता संभालते ही कर्मचारियों की सैलरी देरी से आने लगी है. उन्होंने कहा कि सभी तरह के कर्मचारियों को अब 10 से 20 दिन की देरी से सैलरी मिल रही है. इससे पहले जब 15 साल तक बीजेपी एमसीडी में थी, तब तो कर्मचारियों को सैलरी लेने के लिए छह-छह महीने तक इंतजार करना पड़ता था. 

कर्मचारियों को सैलेरी देरी से देने का आरोप

एमसीडी में आम आदमी पार्टी नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने शुक्रवार को कहा कि आप सरकार बड़ी मुश्किल से लंबित सैलरी को ट्रैक पर लाई थी और कर्मचारियों को एक तारीख को सैलरी दे रही थी. पिछले हफ्ते सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया था कि एमसीडी को 820 करोड़ रुपये जारी कर दी गई है, लेकिन एमसीडी को यह पैसा अभी तक नहीं मिला है.

एमसीडी में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में बीजेपी की चार इंजन की सरकार है. एमसीडी, दिल्ली सरकार और केंद्र में बीजेपी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कहती हैं कि उनका एलजी भी एक इंजन है. पिछले हफ्ते बीजेपी ने घोषणा कर कहा कि दिल्ली सरकार एमसीडी को 3,282 करोड़ रुपये देगी.

दिल्ली और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मीडिया में भी आया कि दिल्ली सरकार ने एमसीडी को 820 करोड़ रुपये जारी कर दी है. अंकुश नारंग का कहना है कि  सीएम रेखा गुप्ता ने खुद दावा किया कि सरकार ने एमसीडी को 820 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, लेकिन यह राशि अभी तक एमसीडी के खाते में नहीं पहुंची है. 

अंकुश नारंग ने कहा कि बीजेपी ने दावा किया था कि केंद्र और दिल्ली में उनकी सरकार होने से वे एमसीडी और दिल्ली सरकार को बेहतर तरीके से चलाएंगे. लेकिन डीएमसी एक्ट में बदलाव के बावजूद, जहां केंद्र सरकार को और शक्तियां दी गईं, बीजेपी की केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों विफल साबित हुई हैं. 

विपक्ष का बीजेपी पर आरोप

एमसीडी नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पीएफ और अन्य रिटायरमेंट लाभ नहीं मिल रहे हैं. कई कर्मचारियों को कई सालों से पेंशन नहीं मिली है. कई सालों से एरियर्स लंबित हैं. एमएसीपी (मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) के तहत 10 साल बाद प्रमोशन और अगले वेतन स्केल पर जाने के लाभ भी लंबित हैं. 

प्रोबेशन पीरियड के एरियर्स भी बकाया हैं. इसके अलावा, एमसीडी कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल बेनिफिट्स भी नहीं दे पा रही है. बीजेपी बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई थी, लेकिन वह केंद्र, राज्य या एमसीडी के स्तर पर अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है.

इसे भी पढ़ें: 'आज रात 9:30 बजे बंद हो जाएगा आपके पानी का कनेक्शन', इस तरह के मैसेज आने पर हो जाएं अलर्ट

 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget