एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: अनिल चौधरी ने साधा मनीष सिसोदिया पर निशाना, कहा- ' CBI की पूछताछ से बचने की...'

Anil Chaudhary On Manish Sisodia: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में सीबीआई की एफआईआर में नंबर वन आरोपी के रूप में नामित किया गया था.

Congress Attacks On Manish Sisodia: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यह चौंकाने वाली बात है कि मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ से बचने के लिए बजट में व्यस्तता का बहाना बनाकर सबूतों से छेड़छाड़ के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है, जबकि उनको शराब घोटाले पर सीबीआई की एफआईआर में नंबर वन आरोपी के रूप में नामित किया गया था.

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कथित तौर पर उनके निजी सचिव से पूछताछ के बाद करोड़ों रुपये के घोटाले में उनके खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्र किए हैं और उन्हें पूछताछ से बचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी. अनिल चौधरी ने कहा कि जब सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में दो महीने पहले अदालत में दायर चार्जशीट से सिसोदिया का नाम हटा दिया था, तो उन्होंने तब ही आगाह किया था कि आरोप में नामजद 7 लोगों में से मनीष सिसोदिया का नाम बाहर करने का जांच पर उल्टा असर होगा.

जानिए अनिल कुमार ने और क्या-क्या कहा?

अनिल कुमार ने कहा कि जब संशोधित शराब नीति के कार्यान्वयन में कोई भ्रष्टाचार और अनियमितता नहीं थी और जैसे ही उपराज्यपाल ने दिल्ली कांग्रेस की शिकायत पर शराब घोटाले की जांच का आदेश दिया, तो केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति को क्यों रद्द कर दिया? उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अगर मंत्री सत्येंद्र जैन को धनशोधन के एक मामले में करीब सात महीने तक जमानत से वंचित रखा जा सकता है, तो सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय सिसोदिया को खुलेआम घूमने कैसे दे रही, क्योंकि उन्होंने हजारों करोड़ की धोखाधड़ी की है?

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया केवल सिर्फ शराब घोटाला में शामिल नहीं हैं, बल्कि उन्होंने क्लास रूम निर्माण, शौचालय परिसर निर्माण आदि में भी करदाताओं के पैसे में हेराफेरी की है. अनिल कुमार ने सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की और कहा कि सिसोदिया को क्लीन चिट मिलने तक मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Delhi Tulip Festival: सेंट्रल पार्क में रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता बना आकर्षण का केंद्र, लोग कैमरे में कैद कर रहे तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget