एक्सप्लोरर

किसानों के दिल्ली कूच के फैसले से अलर्ट पर हरियाणा सरकार, अंबाला में चार दिन तक इंटरनेट पर बैन

Farmers Protest: हरियाणा के अंबाला में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 14 दिसंबर से 17 दिंसबर तक यहां मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया है.

Ambala Internet Ban: हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज (शनिवार, 14 दिसंबर) किसान एक बार फिर दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं. इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है. वहीं, सरकार की ओर से अंबाला क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी गई है. 

अंबाला जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू के क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं. 14 दिसंबर (शनिवार) की सुबह 6.00 बजे से लेकरर 17 दिसंबर (मंगलवार) की रात 12.00 बजे तक इंटरनेट बैन रहेगा.

गौरतलब है कि हरियाण और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर पुलिस जवानों की तैनाती है और किसानों की भीड़ भी. शनिवार (14 दिसंबर) को एक बार फिर 101 किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं. शनिवार की दोपहर 12.00 बजे किसानों का एक ग्रुप दिल्ली की ओर चलेगा. इसको लेकर हरियाणा में कई जगहों पर पुलिस तैनात की गई है. वहीं, सीमा से लगे गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है.

किसान नेता जगजीत सिंह की तबीयत खराब
आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह की सेहत भी लगातार खराब होती जा रही है. उनके अनशन को 19 दिन हो गए हैं. इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया है कि गैर राजनीतिक संयुक्त मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 101 किसान दिल्ली की ओर पैदल मार्च पर निकलेंगे.

किसानों का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरह से अपने विरोध का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, किसान नेताओं की अपील है कि आंदोलन तेज होने से पहले सरकार को किसानों से बात कर लेनी चाहिए. हरियाणा प्रशासन द्वारा किसानों को पहले के दो मौकों पर दिल्ली पैदल मार्च के लिए रोका जा चुका है. ऐसे में किसान नेताओं का सवाल है कि सरकार ये बताए कि किसान किस तरह से खतरा पैदा कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: 'देश के विकास में बन गए हैं बाधा', वन नेशन वन इलेक्शन पर मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget