एक्सप्लोरर

अलका लांबा बोलीं, 'हमारे सांसद विदेश में पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं लेकिन देश में...'

Alka Lamba News: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी कोई फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन नहीं है.

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दिल्ली में 'जय हिंद सभा' को संबोधित किया. भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करने के लिए कांग्रेस इस सभा का आयोजन कर रही है. इस दौरान ऑल पार्टी डेलीगेशन को लेकर अलका लांबा ने कहा कि सरकार की तरफ से हमसे नेताओं के नाम मांगे गए कि उन्हें विदेश भेजना है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को पत्र लिखा गया कि अपने सांसदों के नाम दीजिए.

'हमारे सांसद पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं'

कांग्रेस की नेता ने आगे कहा, "हमने नाम दिए. हमारे सांसद, इंडिया अलायंस के सांसद विदेशों में पाकिस्तान को बेनकाब करने का काम कर रहे हैं. लेकिन देश में भी तो लोकतंत्र है. देश भी तो जानना चाहता है कि सच्चाई क्या है, क्यों सीजफायर किसके डर से किया गया? मैं आप सब से कहूंगी कि एकजुट रहिएगा. हमारे नेता राहुल गांधी इस लड़ाई को फ्रंट से लड़ रहे हैं और उनके पीछे ताकत बनकर इन सवालों को लोकतंत्र में आपको तब तक उठाए रहना है जब तक लोकसभा का सत्र बुलाकर इस देश को इन सवालों के जवाब नहीं दे दिए जाते. जिन्होंने हमारे बहादुर बेटियों और शहीद की पत्नियों का अपमान किया है, जब तक वो अपने मंत्री पदों पर बने रहेंगे, तब तक आपको चैन से नहीं बैठना है."

पीएम मोदी पर साधा निशाना

जय हिंद सभा में अलका लांबा ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह, एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयानों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई. उन्होंने पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी इनके बयानों पर चुप क्यों हैं?

कांग्रेस की नेता ने पीएम मोदी पर ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सिर्फ सेना की वर्दी पहन लेने से फौजी जैसा जिगर नहीं आ जाता है. अलका लांबा ने कहा कि सेना की वर्दी कोई फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन नहीं है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget