एक्सप्लोरर

Delhi Fire: दिल्ली के अलीपुर में फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की मौत, 22 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया

Alipur Fire: दिल्ली के नरेला में अलीपुर इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई. आग पर काबू करने के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को लगाया गया था. घटना करीब शाम साढ़े पांच बजे हुई.

Alipur Fire News: दिल्ली के अलीपुर में एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने मौत की पुष्टि की. दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. रात करीब नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस के मुताबिक, कारखाने में विस्फोट के बाद आग लगी. घटना गुरुवार (15 फरवरी) शाम साढ़े पांच बजे की है. शुरुआत में कम से कम छह दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया लेकिन आग जल्द ही पूरी इमारत में फैल गई. बाद में और दमकल गाड़ियों को बुलाया गया. एक हफ्ते के भीतर अलीपुर में आग लगने की ये दूसरी घटना है. 11 फरवरी को अलीपुर के एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई थी.

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दयाल मार्केट में एक फैक्ट्री में आग लगने के बारे में शाम 5:26 बजे एक कॉल आई थी. गर्ग ने कहा, कम से कम 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जो आग पर काबू पाने में कामयाब रही. भोरगढ़ इलाके में आग लगने की ये घटना हुई है. हाउस नंबर 692, दयाल मार्केट में हादसा हुआ. 

दिल्ली में बीते दिनों में आग लगने की घटनाएं

  • 10 फरवरी को के गांधी नगर के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई
  • 11 फरवरी को अलीपुर के जूता फैक्ट्री में आग लग गई थी
  • 29 जनवरी की देर रात वजीराबाद में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भीषण आग लग गई थी, करीब 200 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहन खान हो गए थे
  • 27 जनवरी को शाहदरा इलाके में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी
  • 20 जनवरी को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में घर में आग लगने से चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई थी

दिल्ली के इन इलाकों में 16 फरवरी की शाम में वाटर सप्लाई रहेगी प्रभावित, अभी ही जान लें पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget