एक्सप्लोरर

Eid Ul Fitr 2023: दिल्ली के बाजारों में बढ़ी रौनक, ईद पर खरीदारी को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

Eid Ul Fitr 2023 Delhi: ईद से पहले मार्केटिंग के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि खास सामानों पर महंगाई का असर तो है, लेकिन त्योहार का उमंग सब पर भारी है.

Eid 2023 News: दिल्ली के बाजारों में ईद की खरीदारी को लेकर अब चहल-पहल चरम पर दिखाई देने लगी है. रमजान के बाद अब ईद की तैयारी को लेकर लोगों में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है. भारी संख्या में दिल्ली के चर्चित बाजारों में लोग अपने परिवार के साथ खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं. चाहे बात हो खानपान के दुकानों या कपड़े, साज सजावट, ज्वेलरी, चप्पल, जूते की ही क्यों न हो, दुकानों पर भारी संख्या में लोग अपने पसंदीदा सामानों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

दिल्ली के सबसे चर्चित बाजार कहे जाने वाले लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट की गुरुवार देर रात को कुछ ऐसी तस्वीर देखने को मिली. वैसे तो यह बाजार सालों साल गुलजार रहता है लेकिन इन दिनों लाजपत नगर मार्केट की रौनक कुछ अलग ही देखी जा रही है. हर बार की तरह इस बार भी बाजार की रौनक चकाचौंध करने वाली है. भारी संख्या में लोग भी मिडनाइट तक खरीदारी करते दिखे. 

सबसे ज्यादा ड्राइ फ्रूट्स की खरीदारी

दरअसल, रमजान के बाद ईद पर अनेक प्रकार के खास व्यंजन लोगों द्वारा तैयार किए जाते हैं, जिसमें सबसे अधिक इस्तेमाल ड्राइ फ्रूट्स का किया जाता है. जैसे काजू, किशमिश, मुनक्का बादाम, अखरोट आदि. लाजपत नगर स्थित ड्राई फ्रूटस के  दुकानदार रविंद्र कपूर ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि रमजान और ईद के मौके पर बाजारों में ड्राई फ्रूट के दामों में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है. बादाम के दाम 570 से 600 रूपये प्रति किलो है. किशमिश के दाम 250 से 270 रुपये प्रति किलो और काजू के दाम 575 से 600 प्रति रुपये किलो देखे जा रहे हैं. वैसे इन दिनों ड्राई फ्रूट की खरीददारी के लिए भी खास तौर पर रोजा रखने वाले रोजेदार और ईद पर खास व्यंजन बनाने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक देखी जा रही है.

कपड़े की दुकानों पर भी  दिखी चहल-पहल

लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट लेटेस्ट फैशन और डिजाइन वाले कपड़ों के लिए खासतौर पर जाना जाता है. मार्केट में कपड़े की दुकानों पर भी लोगों की खासी भीड़ देखी गई. अपने बच्चों व परिवार के साथ लोग पहुंच रहे हैं और भारी संख्या में यहां पर कपड़ों की खरीदारी करते हुए भी देखे जा रहे हैं. अपने परिवार के साथ खरीददारी के लिए पहुंचे सोहेल सिद्धकी ने बातचीत के दौरान बताया कि पूरे साल में एक बार आने वाले ईद को लेकर बच्चों में खासतौर पर उत्साह रहता है और हम आज अपने पूरे परिवार के साथ कपड़ों की खरीददारी के लिए लाजपत नगर स्थित इस मार्केट में आए हैं. ईद की तैयारी और कपड़ों की खरीदारी को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं.

साज-सजावट की दुकानों पर उमड़ी भीड़

घरों के सजावट, डेकोरेशन, लाइटिंग लैंप संबंधित सामानों को खरीदने के लिए भी दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. मार्केटिंग के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि बदलते दौर में खास सामानों पर महंगाई का भी प्रभाव देखा जा रहा है, लेकिन त्योहार का उमंग और उत्साह सब पर भारी है. वैसे, ईद नजदीक आने तक यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दिल्ली के अन्य प्रमुख बाजारों की भी क्या कुछ खास तस्वीर निकल कर सामने आती है.

यह भी पढ़ें:  Delhi MCD school News: दिल्ली के MCD स्कूल्स भी बनेंगे वर्ल्डक्लास, 400 करोड़ का बजट जारी, आगे भी नहीं होगी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget