एक्सप्लोरर

Delhi: पीएम मोदी के खिलाफ AAP 11 भाषा में जारी करेगी पोस्टर, BJP बोली- 'यह माहौल बिगाड़ने की साजिश'

Gopal Rai News: आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने बताया कि आने वाले 30 मार्च को 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर पूरे देश में हिंदी और अंग्रेजी सहित 11 भाषाओं में लगाने के लिए जारी किया जा रहा है.

AAP Poster War: आपने इससे पहले चुनावी दौर में पार्टियों के बीच में पोस्टर वार देखा होगा लेकिन शायद हिंदुस्तान की सियासत में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पोस्टर वार के बीच में भारत की विविधता का प्रतीक माने जाने वाले अलग-अलग राज्यों की भाषाओं की भी एंट्री प्रधानमंत्री विरोधी पोस्टर में हो चुकी है. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है कि आने वाले 30 मार्च से पार्टी की ओर से पूरे देश में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' (Modi Hatao, Desh Bachao) के नाम से 11 अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर जारी किया जाएगा.

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से आने वाले 30 मार्च को 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर पूरे देश में 11 भाषाओं में लगाने के लिए जारी किया जा रहा है. इससे पहले भी पोस्टर वार को लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर सड़कों तक आमने-सामने रही. अब हिंदी, अंग्रेजी,  गुजराती, उर्दू , बांग्ला, मराठी और तमिल सहित अन्य दक्षिण भारतीय भाषा में पोस्टर जारी किया जा रहा है, जिसमें लिखा है 'मोदी हटाओ, देश बचाओ'.

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के बाद बौखलाई आप- बीजेपी

इस पर बीजेपी प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने एबीपी लाइव से बातचीत में इस पोस्टर पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है और देश की छवि के साथ-साथ माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश है. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों का नेतृत्व कर रहे हैं और बीते दिनों हुई भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई को लेकर आप री तरह से बौखला चुकी है. 9 साल में केवल उन्होंने दिल्ली को लूटा है और भ्रष्टाचारियों की एक फौज खड़ी की है.

'पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के हर क्षेत्र में हो रहा विकास'

खेमचंद शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और हर दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. आम आदमी पार्टी की ओर से इस प्रकार की हरकत केवल देश का माहौल खराब करने की और बदलते भारत की छवि को प्रभावित करने की एक साजिश है, जिसको दिल्ली और देश की जनता अच्छी तरह  समझ रही है."

ये भी पढ़ें- Delhi Dark Spots: अगर आपके इलाके में नहीं है 'स्ट्रीट लाइट' तो MCD को दें जानकारी, जारी हुआ नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget