एक्सप्लोरर

Delhi News: 'पावर' पर ब्रेक के बाद केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी, 11 जून को AAP करेगी महारैली

Delhi News: सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं से मिलेंगे कि हालिया केंद्रीय अध्यादेश को बदलने के लिए लाया गया कोई भी विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो.

Delhi News: दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग के विषय को लेकर केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश पर केंद्र और आप सरकार के बीच लड़ाई तेज होती दिख रही है. आप ने सोमवार को कहा कि वह उस काले अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को एक महारैली आयोजित करेगी, जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए प्रभावी रूप से प्रशासनिक सेवाओं पर उपराज्यपाल को नियंत्रण देता है.

जनता से किया रैली में शामिल होने का आह्वान

आप दे दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र इस तरह के तानाशाही फैसले देश पर थोपेगा.  उन्होंने जनता से रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली  इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अध्यादेश ने साफ कर दिया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस तरह के तानाशाही फैसले देश पर थोपेगी. इसलिए आप ने दिल्ली की जनता के साथ मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है.  11 जून को दिल्ली की जनता केंद्र के इस अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में इकट्ठा होगी.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि केंद्र ने आईएएस और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के ट्रांसफर और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए 19 मई को अध्यादेश जारी किया था. केंद्र ने यह कदम एक हफ्ते पहले आए सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद उठाया था जिसमें उसने पुलिस, कानून व्यवस्था और भूमि को छोड़कर शेष सभी विषयों पर फैसले लेने का अधिकार दिल्ली सरकार को दिया था.

आप की विधेयक को राज्यसभा में पारित होने से रोकने की कोशिश

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बिहार के अपने समकक्ष नीतीश कुमार से दिल्ली में मुलाकात की थी और बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया था. सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं से मिलेंगे कि हालिया केंद्रीय अध्यादेश को बदलने के लिए लाया गया कोई भी विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो.

यह भी पढ़ें: Delhi: ट्रेन की पैंट्री कार से हो रही थी गांजे की तस्करी, बाप-बेटे मिलकर चला रहे थे सिंडिकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget