एक्सप्लोरर

Delhi: ट्रेन की पैंट्री कार से हो रही थी गांजे की तस्करी, बाप-बेटे मिलकर चला रहे थे सिंडिकेट

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली की एंटी नारकॉटिक्स सेल की टीम ने मास्टरमाइंड समेत दो गांजा तस्करों को पकड़ा है, जो ट्रेन की पैंट्री कार से गुवाहाटी से तस्करी कर गांजे की खेप को दिल्ली लेकर आते थे.

जहां एक तरफ दिल्ली पुलिस लगातार नशे के कारोबार और इसके कारोबारियों पर अंकुश लगाने की कोशिश में लगी रहती है तो वहीं नशे के कारोबारी नित-नए तरीकों से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी में लगे रहते है. एक ऐसे ही मामले में पश्चिमी दिल्ली की एंटी नारकॉटिक्स सेल की टीम ने मास्टरमाइंड समेत दो तस्करों को पकड़ा है, जो ट्रेन की पैंट्री कार से गुवाहाटी से तस्करी कर गांजे की खेप को दिल्ली लेकर आते थे और फिर इसे आगे सप्लाई करते थे.

इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान, बिठाई राय और उसके सहयोगी अनिल राय के रूप में हुई है. इनके कब्जे से 25 लाख रुपये की 61 किलो 350 ग्राम फाईन क्वालिटी की गांजा बरामद की गई है. इस गिरोह का सरगना बिठौली अपने बेटे संजय के साथ मिल कर नशे का कारोबार करता है, जिसमें उसका साथ देता था ट्रेन के पैंट्री कार में काम करने वाला सुनील. उसकी सहायता से ये सामानों के बीच मे गांजे के पैकेटों को छुपा कर दिल्ली लाता था.

Delhi Ordinance: अब होगी असली सियासी लड़ाई! AAP सरकार को घेरने के लिए BJP ने कर दिया बड़ा एलान

एंटी नारकोटिक्स सेल को मिली थी तस्करों की सूचना

डीसीपी घनश्याम बंसल के अनुसार, नशे के कारोबार और इसके कारोबारियों पर लगाम लगाने और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम लगातार उनके बारे में जानकारियों को विकसित करने में लगी रहती है. इसी क्रम के पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि अनिल राय नाम का तस्कर रघुबीर नगर के गांव वाला चौक के पास गांजा की एक बड़ी खेप को डिलीवरी के लिए आने वाला है. जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए एसीपी ऑपरेशन अरविंद कुमार की देखरेख में नारकोटिक्स स्क्वाड के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेंद्र ढाका, राजेंद्र प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल विजय, लेखराज, मनजीत, अभय, विजय और कॉन्स्टेबल काशीराम की टीम का गठन कर उनकी पकड़ के लिए लगाया गया.

38 पैकेट में 25 लाख का गांजा बरामद

पुलिस टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर रघुबीर नगर इलाके में ट्रैप लगाया. जहां उन्हें पता चला कि बिठाई राय और अनिल राय वही एक किराए के घर में मौजूद है. जिस पर पुलिस ने छापा मार कर दोनों को दबोच लिया. उनके कब्जे से दो बैग बरामद किया गया. इसमें 38 पैकेट गांजा के भरे हुए थे. इसका कुल वजन 61 किलो 350 ग्राम निकला. जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

बाप-बेटे की जोड़ी चला रहे थे गांजे की तस्करी का सिंडिकेट

पूछताछ में आरोपी बिठाई राय ने बताया कि वह पिछले 5 से 6 सालों से इस गोरखधंधे में शामिल था. अपने बेटे संजय के साथ मिल कर इस सिंडिकेट चला रहा था. उसका बेटा संजय, गुवाहाटी जाकर वहां से गांजा की खेप लेता था. और फिर आगे हैंडओवर करके उसके जरिए दिल्ली तक पहुंचाता था. गिरफ्तार दूसरा सहयोगी अनिल राय एक प्राइवेट कंपनी के साथ काम करता है जो ट्रेन में खाने का सामान बोगियों में सवारियों को उपलब्ध करवाती है. इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ ख्याला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget