एक्सप्लोरर

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, 'प्राइवेट स्कूल मालिकों की सरकार से मिलीभगत साफ है'

Delhi News: आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के मालिकों और BJP सरकार के बीच मिलीभगत साफ़ है, तभी ये स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं. आतिशी ने भी बीजेपी सरकार पर हमला किया.

Delhi Politics: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फी बढ़ोत्तरी के मसले पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार को घेरा है. AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता से मिलने पहुंचे पेरेंट्स का एक वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने मिडिल क्लास का क्या हाल कर दिया है. आप नेता ने आरोप लगाया कि सरकार और प्राइवेट स्कूल मालिकों से मिलीभगत साफ़ है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के मालिकों और BJP सरकार के बीच मिलीभगत साफ़ है, तभी प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ाए जा रहे हैं और सीएम रेखा गुप्ता पेरेंट्स से मिलने को तैयार नहीं हैं. अभिभावक परेशान हैं लेकिन सरकार परेंट्स के हित में कुछ भी नहीं कर रही है. पेरेंट्स बीजेपी की दिल्ली सरकार से राहत पाने की उम्मीद किए बैठे हैं लेकिन उन्हें हर जगह से सिर्फ मायूसी मिल रही है, इससे शिक्षा माफियाओं और सरकार के बीच गठजोड़ साफ दिखाई दे रहा है. ''

फी बढ़ाने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं- आतिशी

उधर, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा, ''निजी स्कूल शैक्षणिक सत्र के बीच में ही फीस बढ़ा रहे हैं. इससे यह साफ है कि BJP की रेखा गुप्ता सरकार ने निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है. वरना ऐसे स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?''

शिक्षा माफियाओं और बीजेपी सरकार की मिलीभगत-आतिशी

दिल्ली की पूर्व सीएम ने आगे कहा, ''सोशल मीडिया पर अभिभावक गुहार लगा रहे हैं. प्राइवेट स्कूलों की तरफ से उनके पास फीस बढ़ोत्तरी को लेकर मेल भेजा गया है. उस मेल में यह भी लिखा गया है कि स्कूल फीस वृद्धि के बारे सभी संबधित अधिकारियों और विभागों को पता है.'' आतिशी ने अभिभावकों को भेजे गए मेल को एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने कहा, ''शिक्षा माफियाओं और बीजेपी सरकार की मिलीभगत साफ दिख रही है, इसलिए मनमाना फीस बढ़ा रहे प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई नहीं हो रही है.''  

आतिशी ने कहा, ''बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार ने दावा किया था कि दिल्ली में इन प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलने देंगे. अध्यादेश लेकर आएंगे लेकिन जिस तरह से दिल्ली की ट्रिपल इंजन की सरकार ने अध्यादेश को दिल्ली वालों से छुपा कर रखा है, इससे साफ है कि बीजेपी और इन प्राइवेट स्कूलों की मिलीभगत जरूर है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget