एक्सप्लोरर

'...आंखों में आंसू आ जाएगा', संजय सिंह ने राज्यसभा में उठाया एसिड अटैक पीड़ितों का मुद्दा

Sanjay Singh: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए फास्ट्रैक कोर्ट, मुफ्त इलाज और मुआवजे की राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की.

Delhi Hindi News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने एसिड पीडितों के पुनर्वास को लेकर केंद्र सरकार से कई पहल करने की मांग की है. बुधवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एसिड अटैक पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाने के लिए फास्ट्रैक कोर्ट बनाए. ये लोग अपनी जिंदगी में हर रोज मरते हैं और इनको न्याय पाने के लिए 20-20 साल तक भटकना पड़ता है. उन्होंने मांग की कि सरकार एसिड पीड़ितों का फ्री इलाज कराने की व्यवस्था करे और मुआवजा बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया जाए. साथ ही, सीएसआर फंड को इनके कल्याण व रोजगार के लिए निर्धारित किया जाए और एसिड अटैक के केस की समीक्षा के लिए केंद्रीय समिति बनाई जाए.

संजय सिंह ने एसिड पीडितों के पुनर्वास को लेकर राज्यसभा में कहा कि एनसीआरबी का डेटा बताता है कि साल 2014 से लगभग हर साल करीब 200 महिलाएं एसिड अटैक की शिकार होती हैं. इनमें करीब 80 फीसद महिलाएं होती हैं, जिसमें 30 फीसद नाबालिक बच्चियां होती हैं. मुझे इनके दर्द को जानने का मौका ब्रेव सोल फाउंडेशन के जरिेए मिला. यह संस्था दिल्ली में काम करती है. मैं उसके एक कार्यक्रम में गया था. वहां रह रहीं बच्चियों को देखते ही आंखों में आंसू आ जाएगा.

संजय सिंह ने कहा कि एसिड पीड़ितों को न्याय मिलने में काफी समय लगता है. वहां शाहीन मलिक नाम की एक महिला है. वह 16 साल से न्याय की आस में भटक रही है. उसको न्याय नहीं मिला. उसका पूरा चेहरा बिगड़ गया, एक आंख चली गई है. सिवान की अनुपमा और मोहिता नाम की 14 साल की दों बच्चियां थीं.

उन पर एसिड अटैक हुआ. उनको न्याय मिला भी तो 20 साल बाद मिला, जब उनकी मृत्यु हो चुकी थी. इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल, 2015 को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि प्राइवेट हो या सरकारी अस्पताल, दोनों जगहों पर एसिट पीड़ितों का इलाज पूरी तरह से फ्री होना चाहिए. मैं सरकार से विनती करता हूं कि उनके फ्री इलाज की व्यवस्था की जाए. इनको मुआवजे के नाम पर केवल पांच लाख रुपए मिलते हैं. इनके इलाज के लिए कम से कम 50 लाख रुपए करने का इंतजाम किया जाए.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगों से जुड़े केस में 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, कड़कड़डुमा कोर्ट ने 11 को किया बरी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget