एक्सप्लोरर

दिल्ली में पेड़ों की कटाई पर AAP की BJP को चुनौती, दस्तावेज हैं तो SC में क्यों नहीं करते पेश? 

Tree Cutting In Delhi: आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उसे सुप्रीम कोर्ट में जरूरी दस्तावेज पेश करने की चुनौती दी.  उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास फर्जी दस्तावेज हैं.

Tree Cutting Controversy in Delhi: राजधानी दिल्ली के रिज इलाके में काटे गए पेड़ों को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच घमासान बढ़ता ही जा रहा है. दोनों की सियासी दल इसे लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. इसके लिए दोनों एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने में लगे हैं.

जहां बीजेपी का आरोप है कि सीएम केजरीवाल के आदेश पर रिज इलाके में 1100 पेड़ काट दिए गए, वहीं आप ने बीजेपी को चुनौती दी है कि अगर उनके पास सीएम केजरीवाल की इजाजत पर पेड़ काटने के दस्तावेज हैं, तो वे उसे सुप्रीम कोर्ट के सामने रखें.

'दिल्ली में लगाए चार करोड़ पौधे' 

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी को सुप्रीम कोर्ट में दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की चुनौती देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बीते चार साल में दो करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए हैं. 

बीजेपी के एलजी ने सुप्रीम कोर्ट से बिना अनुमति लिए रिज एरिया में हजारों पेड़ कटवा दिए. जिसके संज्ञान में आने के बाद सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली सरकार बीजेपी के निर्देश पर काम कर रहे एलजी और अधिकारियों से लगातार जवाब मांग रही हैं, लेकिन सभी चुप बैठे हैं. 

प्रियंका कक्कड़ का आरोप है कि बीजेपी अब इसे लेकर राजनीति कर रही है. सीएम केजरीवाल के कहने पर इन पेड़ों को काटने का आरोप लगा रही है. एक झूठे दस्तावेज भी दिखा रही है. उन्होंने कहा कि रिज एरिया में पेड़ काटने की अनुमति केवल सुप्रीम कोर्ट ही दे सकता है. बीजेपी अपनी नौटंकी बंद करे और कोर्ट को अनुमति के कागज दिखाए.

एलजी के आदेश पर काटे गए 1100 पेड़ - कांग्रेस 

दिल्ली के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सतबरी ईको सेंसिटिव जोन भी इसी श्रेणी में आता है, जहां दिल्ली के एलजी के आदेश पर बिना सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के 1100 पेड़ काटे गए. पेड़ काटने के बाद वो सुप्रीम कोर्ट से इसकी अनुमति लेने के लिए गए, जहां कोर्ट को पता चला कि ये पेड़ पहले ही काटे जा चुके हैं. तब कोर्ट एलजी और उनके निर्देश पर काम करने वाले अधिकारियों से जवाब मांग रहा है, जिससे बचने के लिए बीजेपी झूठे दस्तावेजों का दिखावा कर राजनीति कर रही है.

जनता को गुमराह न करे आप - बीजेपी 

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि दस्तावेज स्पष्ट रूप से साबित करते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न केवल पेड़ काटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी बल्कि एलजी को भी इसे हस्ताक्षरित करने के लिए मजबूर किया. कपूर ने कहा कि, "सभी दस्तावेज जो हमने जनता के साथ साझा किए हैं, उनमें आप सरकार के पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर हैं. इस पर आप सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती."

Delhi: 15 मीटर में अधिक ऊंचाई वाले भवनों में बिजली कनेक्शन के लिए NOC जरूरी, DERC ने क्यों लगाई शर्त?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

Embed widget