एक्सप्लोरर

AAP MLA Protest: बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने केजरीवाल के खिलाफ इस्तेमाल की अभद्र भाषा, AAP विधायकों ने किया विरोध

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग पर आप विधायकों ने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आप विधायकों ने कहा बीजेपी इसके लिए माफी मांगे.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग करने पर आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों ने दिल्ली विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आप विधायकों ने जमीन पर बैठकर बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आप विधायकों ने कहा मुख्यमंत्री का अपमान नहीं सहेंगे बीजेपी वालो माफी मांगो आदेश गुप्ता माफी मांगो मुख्यमंत्री से मांफी मांगे, बीजेपी वालो शर्म करो, शर्म नहीं तो डूब मरो.

दिल्ली के आप विधायक जरनैल सिंह ने विधानसभा में आप विधायकों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है. आप विधायक जरनैल सिंह ने विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली के इतिहास में आज तक के सबसे बड़े बहुमत से चुने मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अभद्र भाषा के खिलाफ सदन में विधायकों द्वारा विरोध प्रदर्शन. वहीं इस वीडियो को आप विधायक हाजी यूनिस ने भी शेयर किया है.

हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा पेश किए गए रोजगार बजट की बीजेपी ने आलोचना की है. बीजेपी ने आप सरकार के इस बजट को काल्पनिक बजट बताया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आप सरकार के इस बजट को लेकर कहा कि दिल्लीवासियों को सिर्फ सपने दिखाए गए हैं. इतना ही नहीं दिल्ली की जनता के लिए समस्या हल करने और दिल्ली के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं.

पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाएगी 'आप' सरकार, सीएम भगवंत मान बोले- हम 75 साल पुराना सिस्टम बदलने जा रहे

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल सरकार के बजट को एक झूठ का पुलिंदा बताया है. आदेश गुप्ता ने एक  आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने एक साल में 20 लाख रोजगार देने का वादा किया है लेकिन हकीकत ये है कि अब तक केजरीवाल सरकार ने सिर्फ 440 रोजगार ही दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget