एक्सप्लोरर

Delhi News: गाजीपुर लैंडफिल में बार-बार आग लगने के लिए बीजेपी शासित MCD का भ्रष्टाचार जिम्मेदार: आतिशी

आप विधायक आतिशी ने दिल्ली में बीजेपी शासित एमसीडी पर आरोप लगाया है. आतिशी ने कहा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बार-बार आग लगने का कारण एमसीडी का भ्रष्टाचार है.

राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कई बार आग लगी है. इस लैंडफिल पर आग लगने को लेकर आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. आप विधायक आतिशी ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बार-बार आग लगने के लिए बीजेपी शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) का भ्रष्टाचार जिम्मेदार हैं. क्योंकि दिल्ली में एमसीडी का 15 साल से शासन है लेकिन वह अभी तक लैंडफिल पर आग लगने पर काबू नहीं कर पाए हैं.

आतिशी ने कहा कि पिछले एक महीने में ही तीन बड़ी आग लग चुकी है और इसके लिए कचरे को लैंडफिल से कम न करना वजह है. हालांकि बीजेपी तो पैसा बर्बाद करने में व्यस्त है जो उसके ही नेताओं की जेब में जाता है. दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति की अध्यक्ष आतिशी ने कहा कि मार्च के अंत में ही आग को लेकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को तलब किया गया था.

Delhi MCD Election: दिल्ली निर्वाचन आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारियों पर लिया बड़ा फैसला, ये नोटिफिकेशन हुए रद्द

इस दौरान हमने लैंडफिल साइट पर कचरे को कम करने की योजना की मांग की थी. इसके लिए नगर निगम से डॉक्यूमेंट्स पर्यावरण समिति के सामने पेश करने को कहा था लेकिन वह पेश नहीं कर पाई. पहले सम्मन के बाद दिल्ली विधानसभा की तरफ से ईडीएमसी के अधिकारियों और आयुक्त को एक अनुस्मारक भेजा था. आतिशी ने कहा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर सभी समस्याओं के पीछे बीजेपी का भ्रष्टाचार और कुशासन है. 

वहीं आतिशी के इन आरोपों पर ईडीएमसी के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि यह सिर्फ राजनीति है. पूर्वी नगर निगम के अधिकारियों ने हाल ही गाजीपुर लैंडफिल में लगी आग पर दो घंटे के अंदर काबू पा लिया था. हालांकि फिर भी आतिशी को ऐसी बातों पर राजनीति करनी पड़ती है. हर कोई जानता है कि इस समय के दौरान लैंडफिल साइटों पर आग लगना आम बात है जो मीथेन गैस के बनने के कारण होता है. 

Jahangirpuri News: शफीकुर्रहमान बर्क की अगुवाई में सपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम जाएगी जहांगीरपुरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget