एक्सप्लोरर

Amanatullah Khan News: 'AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची ED', संजय सिंह ने PM मोदी को घेरा, लगाया ये आराेप

Amanatullah Khan ED Raid: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ईडी की टीम सोमवार की सुबह पूछताछ के लिए पहुंची है. इसको लेकर आप सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है.

Amanatullah Khan ED Raid News: आम आदमी पार्टी के राज्ससभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा है कि ईडी की निर्दयता देखिए अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है, घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए. अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है.

वहीं संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा, "भले ही सुप्रीम कोर्ट से ईडी को बार-बार लताड़ मिल रही हो, बावजूद इसके आज आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ईडी सुबह-सुबह छापा मारने पहुंच गई. दरअसल 2016 में CBI ने एक मामला दर्ज किया था. 6 साल की लंबी जांच के बाद CBI ने कहा कि अमानतुल्लाह खान ने कोई रिश्वतखोरी नहीं की. उसी मामले में पहले ACB ने पर्चा दर्ज किया और फिर ED ने पर्चा दर्ज किया. जब अमानतुल्लाह खान को ACB से जमानत मिली तो उसमें भी कहा गया कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ रिश्वतखोरी के कोई सबूत नहीं है."

संजय सिंह ने आगे कहा, "ईडी ने अपने दफ्तर में बुलाकर 13 घंटे तक अमानतुल्लाह खान से पूछताछ की और आज फिर उसी मामले में ED अमानतुल्लाह खान के घर पहुंच गई. आपकी जांच में आज तक कुछ साबित नहीं हुआ. पहले भी एक बार उनके (अमानतुल्लाह खान) घर पर छापेमारी कर ली गई. चुनाव के ठीक पहले ईडी छापेमारी करके दिल्ली का माहौल बिगाड़ने के लिए बीजेपी के हथियार के रूप में काम कर रही है. इससे हमारा मनोबल टूटने वाला नहीं है."

ईडी की रोड पर क्या बोले अमानतुल्लाह खान? 
वहीं AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ED मेरे घर पर पहुंच चुकी है, मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा. ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है?  आखिर ये तानाशाही कब तक?"

‘जो बोयेगा वही काटेगा’
अमानतुल्लाह खान पर ईडी की रेड को लेकर दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जो बोयेगा वही काटेगा, अमानतुल्लाह खान काश आपने यह याद रखा होता.

यह भी पढ़ें: Amanatullah khan News: अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड! मनीष सिसोदिया की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'तोड़ दो, जो टूटे और दबे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली
दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget