एक्सप्लोरर

संसद में BJP पर भड़के संजय सिंह, 'जेल का बजट तो बढ़ा दीजिए, आज हमें भेजा है, कल तुमको...'

Sanjay Singh Speech: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि आपने दिल्ली के सीएम को जेल में डाल दिया. उनका शुगर लेवल 36 बार 50 से कम हो चुका है.

Sanjay Singh Speech: संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बजट पर गुरुवार (25 जुलाई) को चर्चा जारी रहा. इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है.

संजय सिंह ने कहा, ''अब मोदी सरकार में एक ही योजना बाकी है. वो योजना है इस देश के नौजवानों को कटोरा बांटा जाएगा, भीख मांगो योजना. आपने कहा पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, इसका लाभ किसे मिल रहा है. वो है आपके चंद उद्योगपति. रेहड़ी पटरी वालों के लिए कुछ नहीं है.''

यूपी सरकार के फैसले का जिक्र

उन्होंने कहा, ''आपने रेहड़ी पटरी वालों से कहा कि नेम प्लेट लगाओ...बताओ कि हिंदू हो या मुसलमान, दलित हो या पिछड़े, आदिवासी...लगवाना ही है नेमप्लेट तो लगवाइए नेमप्लेट नीरव मोदी के गले में. विजय माल्या के गले में.''

संजय सिंह ने कहा, ''मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि ये धर्मनिरपेक्ष देश है. यहां इस तरह का काम नहीं होना चाहिए. अभी चुनाव हारे हैं यूपी में...अगर कोई जाटव ढाबा लिखेगा, वाल्मिकी ढाबा लिखेगा तो आपलोग वहां खाने नहीं जाएंगे. मैं जानता हूं आपकी मानसिकता. आपने राम मंदिर के शिलान्यास में रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया. आप दलित, आदिवासी, पिछड़ों से, अल्पसंख्यकों से नफरत करने का काम करते हैं.''

'जेल का बजट कम किया'

संजय सिंह ने कहा, ''बजट में जेल को भी कम बजट दिया है. जेल का बजट तो बढ़ा दीजिए. 300 करोड़ रुपये है...आज हमको जेल में भेजा है. कल तुमको (सत्ता पक्ष) जेल जाना है. तुम सबको जेल में आना है. जेल का बजट बढ़ा दो. अगला नंबर तुम्हारा है.'' 

उनके इस बयान पर सभापति जगदीप धनखड़ ने हंसते हुए कहा कि मैं सदन के नेता से कहूंगा कि जेल का बजट बढ़ाने के लिए बहुत मार्मिक अपील है. इसपर जेपी नड्डा मुस्कुराए. इसके बाद धनखड़ ने कहा कि इसपर गौर फरमाइए.

संजय सिंह ने कहा, ''आपका मकसद न्याय दिलाना नहीं है. सभी को जेल में डालना आपका मकसद है. आपने दिल्ली के सीएम को जेल में डाल दिया. उनका शुगर 36 बार 50 से कम हो चुका है. दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में रखा. विपक्ष के नेताओं को जेल भेजा गया. आपका मकसद ट्रायल कराना नहीं है, जेल में डालना है. जितना जेल में डालोगे, उतना गर्त में जाओगे. ऐसे करोगे तो 240 से 24 पर आओगे.'' 

CM केजरीवाल के लिए राहत भरी खबर, दिल्ली HC ने मंजूर की ये याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget