एक्सप्लोरर

AAP सासंद संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड! मनीष सिसोदिया बोले- 'PM मोदी ने अपने...'

Manish Sisodia News: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी को तोड़ने के लिए बीजेपी वाले किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन वे कोशिश कितनी भी कर लें, हम न रुकेंगे, ना बिकेंगे, न डरेंगे.

Manish Sisodia On BJP: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के आवास व अन्य ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने बीजेपी और मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है. ऐसा आम आदमी पार्टी को समाप्त करने की मंशा से किया गया है. 

उन्होंने मोदी सरकार पर ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. साथ ही कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है कि कल उनकी हरियाणा से भी बीजेपी सरकार की विदाई तय है. इस बात को भांपते हुए बीजेपी ने जोड़तोड़ का खेल शुरू कर दिया है. 

दरअसल, आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले रेड कर रहे हैं. इस पर मनीष सिसोदिया का कहना है कि पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया, कहीं भी कुछ भी नहीं मिला.

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि पूरी शिद्दत से पीएम मोदी की एजेंसियां लगी हुई हैं, एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में. आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले न रुकेंगे, ना बिकेंगे, न डरेंगे.

बिना केजरीवाल दिल्ली का हाल ​बेहाल

मनीष सिसोदिया का यह बयान आप सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी रेड के बाद आया है. उन्होंने बीजेपी को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इससे कुछ नहीं होने वाला है.  बीजेपी के खिलाफ हमारी मुहिम पहले की तरह जारी रहेगी. 

उन्होंने कहा कि छह महीने जब केजरीवाल जेल में थे तब भी लोगों ने देख लिया कि सड़कों का बुरा हाल हो गया. दिल्ली में सीवर का बुरा हाल हो गया. आज दिल्ली वालों को लग रहा है कि बिना केजरीवाल, दिल्ली बेहाल है.

पीएम मोदी से पूछे ये सवाल 

उन्होंने रविवार को जनता की अदालत में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा था कि ये सब कराकर आपको क्या मिला? आज तक देश के इतिहास में ऐसा कोई नेता नहीं हुआ जिसने विरोधी पार्टियों को समाप्त करने के लिए लोगों के काम रुकवाए हों. 

बीजेपी नेताओं को दिल्ली वालों से माफी मांगनी चाहिए. उन्हें माफी मांगने में शर्म आ रही है तो देश वालों से वादा करिए कि अब आगे से ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने पीएम से को लेकर कहा कि आपको रिटायर होने में एक साल बचा है, कुछ तो अच्छा करके जाइए.

ये भी पढ़ें: 'अगर BJP में हिम्मत है तो...', दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल की खुली चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget