एक्सप्लोरर

क्या पंजाब में कांग्रेस के साथ होगा AAP का गठबंधन? गोपाल राय ने साफ कर दी तस्वीर

AAP Congress Alliance: पंजाब में आप और कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से माहौल गरमाया हुआ है. इस बीच अब दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बयान दिया.

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब समेत पांच राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है. पार्टी ने कहा कि अब तक की चर्चा सकारात्मक रही है. पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आप और कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर सोमवार को चर्चा की.

'राज्यों में किसी विशेष सीट को लेकर कोई चर्चा नहीं'

गोपाल राय ने कहा, ‘‘दोनों पार्टियों के बीच (सीट बंटवारे पर) बातचीत शुरू हो गई है. हमने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में गठबंधन में चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है. अब तक सकारात्मक चर्चा हुई है.’’ यह पूछे जाने पर कि पार्टी किन-किन सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है, आप नेता ने कहा कि इन राज्यों में किसी विशेष सीट को लेकर ‘‘कोई चर्चा नहीं’’ हुई.

पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच खुलेआम हो रही बयानबाजी

दिल्ली और पंजाब में आप सत्ता में है. कांग्रेस की दोनों राज्यों की इकाइयां आप के साथ किसी भी तरह के समझौते के विरोध में हैं. पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर खुलेआम बयानबाजी हो रही है.

'अगली बैठक में सीट को लेकर बातचीत होगी'

गोपाल राय ने कहा, ‘‘हम गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं. अगली बैठक में सीट को लेकर बातचीत होगी. जब हम गठबंधन में होते हैं तो हमें आधिकारिक रुख अपनाना होता है. इस बारे में (आधिकारिक रुख) दोनों पार्टियां अपनी तैयारियां करेंगी और फिर चर्चा करेंगी.’’

कांग्रेस और आप ने सोमवार को पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के दो प्रमुख घटकों के बीच व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए फिर से मिलने का फैसला किया.

Delhi के रेस्ट्रॉ-बार के लिफ्ट में घंटों तक क्यों फंसे रहे 10 लोग, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
VIDEO: कड़क़डूमा कोर्ट के फैसले पर ताहिर हुसैन बोला- मुझे हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा
VIDEO: कड़क़डूमा कोर्ट के फैसले पर ताहिर हुसैन बोला- मुझे हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget