एक्सप्लोरर

रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने पर AAP ने गिनाई 15 कमियां, आतिशी बोलीं- 'वायदे तो छोड़िए, BJP ने...'

दिल्ली में बीजेपी सरकार 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार को जनता को यह बताना जरूरी है कि, उसने क्या काम किए हैं. वहीं आप ने बीजेपी को निशाने पर लिया है.

Atishi On Rekha Gupta Government: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 100 दिन पूरे होने वाले हैं. इसको लेकर बीजेपी ने उपलब्धियां गिनाने का प्लान तैयार किया है. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) बीजेपी सरकार को घेर रही है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली वालों का जीवन नरक बना दिया है.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ''बेहतर काम करना और अपने वायदे पूरे करना तो छोड़िए, बीजेपी ने 10 साल से चलती हुई दिल्ली की व्यवस्था को, 100 दिन के अंदर ठप कर दिए. आज आप 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है. बीजेपी हर तरह से फेल है. 15 मुद्दे हमने रखे हैं, ये रिपोर्ट कार्ड घर घर लेकर जाएंगे.''

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

वहीं दिल्ली में आप के संजोयक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी की चार इंजन की सरकार हर रोज झूठ बोल रही है. इन लोगों ने अपनी 100 दिनों की सरकार में कम से कम 100 झूठ बोले हैं. अभी पिछले दिनों मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों से CM ने कहा था कि किसी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा. अब आज ही खबर आई है कि 2000 से ज़्यादा कर्मियों को निकाला जा रहा है.

उन्होंने दावा किया, ''हमने जिन मोहल्ला बसों को शुरू कराया था अब उन्हें नाम बदलकर चलाया जा रहा है. निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाने पर सरकार द्वारा बोले गए झूठ का कल हाई कोर्ट में पर्दाफाश हो गया.'' 25 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी लौटी और रेखा गुप्ता सीएम बनी. उन्होंने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

आप 15 कमियों का किया दावा-

1. बिजली व्यवस्था का ठप्प होना
2. बिजली महंगी होना
3.महिलाओं को 8 मार्च तक ₹2500 नहीं मिले 
4. प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ाई
5. दिल्ली में पानी की त्राहि-त्राहि, सप्लाई में आई कमी 
6. दिल्लीवालों के घरों में आ रहा सीवर का गंदा पानी 
7. प्रदूषण का बढ़ता स्तर, मई के महीने में ही AQI 500 पार 
8. सड़क हादसों में जान बचाने वाली फरिश्ते स्कीम बंद
9.मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए 
10.प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन और प्राइवेट लैब में फ्री टेस्ट बंद
11.बस मार्शल और मोहल्ला क्लीनिक कर्मियों को बेरोजगार कर दिया 
12.25,000 विधवा महिलाओं की विधवा पेंशन बंद कर दी 
13.सरकारी कार्यालयों से बाबा साहब और भगत सिंह की तस्वीरें हटवाईं 
14. झुग्गियों को उजाड़, लोगों को बेघर किया
15.  होली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget