एक्सप्लोरर

चुनाव के बीच AAP का बड़ा फैसला, इन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को किया भंग

Delhi News: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी ने दो विधानसभा क्षेत्र में संगठन को भंग करने का फैसला किया है. पार्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

आम आदमी पार्टी ने लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने संगठन को भंग कर दिया है. स्थानीय आप नेता और लक्ष्मीनगर से पूर्व विधायक नितिन त्यागी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर पार्टी की नीतियों और घोषणाओं के खिलाफ बग़ावती सुर में दिख रहे हैं. पिछले दिनों नितिन त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा था कि महिलाओं को 1000 रुपए देने के नाम पर लोगों से जो फार्म भरवाए जा रहे हैं, वो झूठा प्रचार है और वे इसका हिस्सा नहीं बनेंगे. 

पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में भी संगठन भंग

इसके साथ ही पार्टी ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में भी संगठन को भंग करने की घोषणा की है. पार्टी ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब देश में लोकसभा के चुनाव होने हैं. वहीं दिल्ली में 25 मई को सभी सात सीटों पर वोटिंग होनी है. आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार पर चुनाव लड़ रही है. तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार दिए हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में मैदान में उतरी है. यह पहली बार है जब दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ है. 

गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार दिए हैं. नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती, साउथ दिल्ली सीट से सही राम पहलवान, वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से कुलदीप कुमार चुनावी मैदान में हैं. 

पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. आप और कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार जनता उन पर भरोसा जताएगी. आप और कांग्रेस के नेताओं ने चुनावी रैलियां शुरू कर दी हैं.

CAA: 'सपना सच हो गया...', मजनू का टीला में रहने वाले भरत को मिली भारत की नागरिकता

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget