एक्सप्लोरर

'15 दिनों के भीतर अरविंद केजरीवाल खाली कर देंगे सीएम आवास, हमें सुरक्षा की चिंता'- बोले संजय सिंह

Arvind Kejriwal News: मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद अब चर्चाएं तेज हो गई हैं क्या अब अरविंद केजरीवाल अपने सरकारी आवास को भी छोड़ेंगे. इसके बाद संजय सिंह ने अहम जानकारी दी है.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ेंगे. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार (18 सितंबर) को कहा कि अरविंद केजरीवाल 15 दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली कर देंगे.

संजय सिंह ने कहा, ''मुख्यमंत्री के तौर पर बहुत सारी सुविधाएं किसी व्यक्ति को मिलती हैं, अरविंद केजरीवाल को भी मिली है. कल इस्तीफा देने के बाद पहले उन्होंने कहा कि हम सारी सुविधाएं छोड़ देंगे. उनकी सुरक्षा पर भी सवाल है, कई बार उन पर हमला करने की कोशिश की गई. बीजेपी वालों ने हमला कराए. शारीरिक चोट पंहुचाई गई है. उनके परिवार को लेकर हम चिंतित है.''

सुरक्षा की चिंता- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा, ''हम लोगों ने उनको समझाने की कोशिश, लेकिन केजरीवाल ने कहा कि में जेल में रहा, खूंखार अपराधियों के बीच रहा ईश्वर मेरी रक्षा करेगा. आम लोगों के बीच रहेंगे. अभी तय नहीं हुआ कि कहां रहेंगे. लेकिन जल्द ही ठिकाना ढूंढ लिया जायेगा.''

मंगलवार को ही अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा था. बता दें कि कोई भी नेता जब मुख्यमंत्री पर नहीं रहता तब उसे अपना सरकारी आवास खाली करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है. जो अधिकतम तीन महीने तक भी हो सकता है. 

सरकारी आवास के रेनोवशन को लेकर विवाद
अभी जिस सरकारी आवास में अरविंद केजरीवाल रहते हैं वो सिविल लाइंस के फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित है. जिसके रेनोवशन पर खर्च को लेकर अरविंद केजरीवाल बीजेपी के निशाने पर आ गए थे. बीजेपी इसे मुद्दा बनाकर दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था. जिसके बाद एलजी ने एंटी करप्शन ब्रांच की जांच बिठा दी थी.

दिसंबर 2013 में जब अरविंद केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री बने वे गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे. इसके बाद वे मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहने लगे. इसके बाद फरवरी 2015 में दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो वे उतरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके रहने लगे.

राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते अरविंद केजरीवाल सरकारी आवास पाने के तो हकदार हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका नया ठिकाना कहां होगा?

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के अजय माकन, बोले- मैं BJP को...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget