एक्सप्लोरर

'दिल्लीवालों की उम्मीदों पर...,' विधानसभा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में क्या बोलीं नेता प्रतिपक्ष आतिशी?

Atishi News: दिल्ली विधानसभा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि हम सभी दिल्ली के लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लोग बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से हमारी ओर देख रहे हैं.

Delhi MLAs Orientation Programme: नव गठित दिल्ली विधानसभा के सभी सदस्यों के लिए मंगलवार को सदन में आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम को आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि हम सभी दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतर कर सदन में बैठने की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. हमें सदन में इस जिम्मेदारी के साथ बैठना चाहिए कि जो हम जनता की बात रखते हैं, उसे लोग आज ही नहीं, बल्कि सैकड़ो साल तक पढ़ेंगे और देखेंगे.

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमें वोट का अधिकार तो दिया, लेकिन निर्णय लेने का नहीं दिया था. इसके लिए देश के लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी, तब जाकर हमें आजादी मिली. बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के संविधान से मिली निर्णय लेने की ताकत के साथ हम सभी दिल्ली के लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लोग बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से हमारी ओर देख रहे हैं.

सदन में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सभी विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने हम 70 लोगों पर अपना भरोसा दिखाया और इस विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा है. इस सदन में बैठना सिर्फ एक गरिमा और गर्व की बात नहीं है, बल्कि इस सदन में बैठना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह ने हम सभी को इस जिम्मेदारी को याद करवाया और सदन का इतिहास हमारे सामने रखा.

आतिशी ने कहा कि  इस सदन में जब पहली बार अंग्रेजों ने भारत के लोगों को वोट का अधिकार दिया था. तब एक वोट का अधिकार की एक शुरुआत हुई थी. तब इस सदन में लाला लाजपत राय, पंडित मदन मोहन मालवीय, मोतीलाल नेहरू, विट्ठल भाई पटेल इस सदन में बैठे थे. इस सदन में उन्होंने भारत की आजादी की आवाज उठाई थी. 150 साल बीत गए, लेकिन आज जो कुछ इस सदन में याद किया गया, वह इतिहास की किताबों में लिखा गया है और हम सभी उसे याद करते हैं.

आतिशी ने कहा कि हम सब इस सदन में जो कुछ कहते हैं, जनता की बात रखते हैं, वह आज ही नहीं, बल्कि सैकड़ो साल तक लोग उसे पढ़ेंगे और देखेंगे. हम सबको इस जिम्मेदारी के साथ इस सदन में बैठना है. जब यहां पर लाला लाजपत राय, विट्ठल भाई पटेल, पंडित मदन मोहन मालवीय बैठते थे और आजादी की बात रखते थे. याद रखने वाली बात यह है कि उनको बोलने का अधिकार तो था, पर उस समय अंग्रेजों ने उन्हें निर्णय लेने का अधिकार नहीं दिया था. इस सदन में जो भी एक्ट पास होता था, उस पर एकाधिकार अंग्रेजों का होता था. हम लोगों को निर्णय लेने के अधिकार के लिए इस देश के सैकड़ों, लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी, तब जाकर इस देश को आजादी मिली.

आतिशी ने कहा कि जब भारत को आजादी मिली और जब भारत का संविधान बना, तब भारत दुनिया के कुछ ऐसे देश में शामिल था, जिन्होंने अपने देश की महिलाओं तक को वोट देने का अधिकार दिया. जब भारत में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला था, तब दुनिया में कई ऐसे विकसित देश भी थे, जो महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं दिए थे. अगर हम सबको निर्णय लेने का अधिकार मिला, हम सबको अगर एक वोट की ताकत मिली तो वह ताकत हमें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान इस देश को दिया, उससे मिली. उस संविधान की वजह से हमें निर्णय लेने की ताकत मिली.

आतिशी ने कहा कि आज हम लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान की ताकत के साथ यहां पर बैठे हैं, दिल्ली के लोगों के भरोसे के साथ बैठे हैं. यहां हम सभी 70  विधायक हैं, जो पक्ष और  विपक्ष में हैं. मुझे लगता है कि हम यहां पर सिर्फ एक पार्टी या दूसरी पार्टी के नहीं, बल्कि यहां बैठा हर व्यक्ति लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहा है और दिल्ली के लोग बहुत उम्मीद भरी निगाहों से हर व्यक्ति को देख रहे हैं. मैं उम्मीद करती हूं कि हम सब मिलकर आने वाले 5 सालों में दिल्ली के लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे.

इसे भी पढ़ें: मेधा पाटकर को झटका, LG वीके सक्सेना के खिलाफ केस में नए गवाह की अर्जी कोर्ट ने खारिज की

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget