एक्सप्लोरर

अंबेडकर के मुद्दे पर BJP दफ्तर के बाहर AAP का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल बोले, 'अमित शाह पर कार्रवाई हो'

AAP Protest: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंबेडकर हमारे आदर्श हैं. उनका अपमान किया गया. अंबेडकर हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं.

Arvind Kejriwal Protest: संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) भी बीजेपी पर हमलावर है और बुधवार (18 दिसंबर) को बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेता धरने पर बैठ गए.

भावनाएं आहत हुई है- केजरीवाल

सभी नेता अपने हाथों में तख्ती रखे हुए थे. इसपर लिखा था, 'बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान.' अरविंद केजरीवाल ने कहा जिस तरह से अंबेडकर का अमित शाह ने अपमान किया, उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई है. मैं व्यक्तिगत रूप से आहत हुआ हूं. मेरे जैसे करोड़ों लोग हैं, जिसके आदर्श अंबेडकर हैं.

अमित शाह पर कार्रवाई हो- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, ''जिस तरह से अमित शाह ने कल सदन में कहा उससे लगता है कि ये बीजेपी की सोची समझी रणनीति थी. उनके सहयोगी दलों को देखना और समझना होगा कि वो बीजेपी के साथ है या बाबा अंबेडकर के साथ हैं.''

विधानसभा चुनाव में बनेगा बड़ा मुद्दा!

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हमारी मांग है कि अमित शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. हम देशभर में इसको लेकर जाएंगे. दिल्ली चुनाव में भी इसको घर-घर लेकर जाएंगे.''

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''जो बाबा साहेब से करे प्यार, वो बीजेपी को करे इनकार.''

अमित शाह ने मंगलवार (17 दिसंबर) को कांग्रेस को संविधान के मुद्दे पर घेरते हुए कहा था, ‘‘अभी एक फैशन हो गया है-अंबेडकर, अंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.’’ 

अमित शाह के बयान पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'क्या नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget