एक्सप्लोरर

दिल्ली में AAP-BJP के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, देवेंद्र यादव बोले- 'अब जनता का...'

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया. सतीश डेढ़ा और कमल अरोड़ा जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए.

Delhi Congress News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेंद्र यादव ने मंगलवार (14 अप्रैल) को करावल नगर और गांधी नगर विधानसभा क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया. राजीव भवन स्थित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  यादव ने सभी नए साथियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया.

कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से सतीश डेढ़ा (पूर्व सलाहकार, ओबीसी आयोग), श्मोहित डेढ़ा (बीजेपी डूसू प्रभारी, करावल नगर),  यश सिंह (आम आदमी पार्टी यूथ विंग के आयोजन सचिव, करावल नगर),  सुभाष खरोलिया,  राजा, रोहित शर्मा,  रोव,  हाफिज अंसारी,  सलीम फरीदी,  पूनम अरोड़ा,  मनोज तंवर, राजेश मिश्रा, मुन्नी बाजी, रेखा झा,  किरण कश्यप, सुभाष गौर और एसरिल कुरैशी समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे.

कमल अरोड़ा ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
इस अवसर पर करावल नगर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डॉ. पी.के. मिश्रा और  लक्ष्मण रावत के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े. वहीं गांधी नगर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक उम्मीदवार कमल अरोड़ा ने भी आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को कांग्रेस में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

'कांग्रेस वादों को निभाने वाली पार्टी है'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  देवेंद्र यादव ने कहा कि आज लोग कांग्रेस की विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वादों को निभाने वाली पार्टी है, जबकि आम आदमी पार्टी ने जनता से केवल झूठे वादे किए और धोखा दिया. यादव ने दावा किया कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के और भी कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में शामिल होंगे, क्योंकि अब जनता का इन दोनों दलों से मोहभंग हो चुका है.

'आम आदमी पार्टी और बीजेपी से जनता हो चुके हैं निराश'
यादव ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए नए साथियों को पार्टी में उचित जिम्मेदारियां दी जाएंगी और कांग्रेस के दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं, जो जनता के हक और संविधान की रक्षा के लिए सच्चे दिल से काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब आम आदमी पार्टी और बीजेपी, दोनों से निराश हो चुके हैं और एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज में गोबर विवाद पर DUSU अध्यक्ष का ऐलान, कहा- 'प्रिंसिपल कक्ष को गोबर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget