एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल की गैरमौजूदगी में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

Delhi Heat Wave: दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी आंगनवाड़ी केंद्र को 1 जून से 30 जून तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.

Kailash Gahlot On Aanganwadi Centres: दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. हीटवेव की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को गर्मी की वजह से फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है. भीषण गर्मी को देखते हुए सभी आंगनवाड़ी केंद्र 1 जून 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक बंद रहेंगे. दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बारे में जानकारी दी है.

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ''दिल्ली में चल रही गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली के सभी आंगनवाड़ी केंद्र 1 जून 2024 से 30 जून 2024 तक बंद रहेंगे.''

दिल्ली के सभी आंगनवाड़ी केंद्र 30 जून तक बंद रहेंगे

उन्होंने आगे कहा, ''दिल्ली में बच्चों और गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं की सुरक्षा और भलाई के लिए, पूरक पोषण खाद्य सामग्री सीधे लाभार्थियों के दरवाजे पर टेक होम राशन (टीएचआर) के माध्यम से पहुंचाई जाएगी, जिसमें 3-6 वर्ष की आयु के बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें आमतौर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्म पका हुआ भोजन मिलता है. मैंने सचिव, डब्ल्यूसीडी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और दैनिक आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.''

दिल्ली में भीषण गर्मी

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्लीवासियों की सोमवार (3 जून) को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज धूल भरी आंधी या बहुत हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें:

Mother Dairy Milk Price: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दिया महंगाई का झटका, इतने रुपये बढ़ाया दूध का दाम, दिल्ली में कितने का हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget