एक्सप्लोरर

MCD के पार्कों में लगाए जाएंगे 25 हजार ट्यूलिप के पौधे, जानें कितना आएगा खर्च?

Delhi News: दिल्ली के पार्कों में पहली बार 25 हजार ट्यूलिप के पौधे लगाए जाएंगे. ये पौधे एनडीएमसी से खरीदे जाएंगे और चुनिंदा पार्कों में लगाए जाएंगे.

Delhi Latest News: दिल्ली के पार्कों में जल्द ही 25 हजार ट्यूलिप के पौधे लगाए जाएंगे. यह पहली बार होगा जब एमसीडी के पार्कों में ट्यूलिप खिलाए जाएंगे. अब तक एनडीएमसी एरिया में ही ट्यूलिप देखने को मिलते थे. इसके लिए एमसीडी ने खास तैयारी की है.

एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों के मौसम में सभी पार्कों में तरह-तरह के फूलों वाले पौधे लगाए जाते हैं. ज्यादातर पौधे एमसीडी की अलग अलग नर्सरियों में तैयार किए जाते हैं. इसकी तैयारी सर्दियों से कई महीने पहले शुरू हो जाती है. इनमें से ज्यादातर फूलों वाले पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें बीज से तैयार किया जाता है. कुछ खास तरह के फूलों वाले पौधों को रोशनारा बाग की हाईटेक नर्सरी में तैयार किया जाता है.

25 हजार ट्यूलिप के पौधे लगाएगी एमसीडी

वहीं इस बार एमसीडी की अपने पार्कों में ट्यूलिप लगाने की योजना है. एमसीडी ने 25 हजार ट्यूलिप के पौधे रिजर्व कराए हुए हैं. यह पौधे एनडीएमसी से खरीदे जाएंगे. एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि ट्यूलिप के पौधों को सुरक्षित रखना उद्यान विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसलिए एमसीडी कुछ चुनिंदा पार्कों में ही ट्यूलिप लगाएगी.

ट्यूलिप लगाने पर खर्च होगी इतनी रकम

एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि एनडीएमसी 5.5 लाख ट्यूलिप खरीद रही है. उनमें से 25 हजार एमसीडी को मिलेंगे. एक ट्यूलिप ब्लब की कीमत 39-40 रुपये आएगी. इस तरह से एमसीडी को इसके लिए लगभग 9-10 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

 चुनिंदा पार्कों में लगाए जाएंगे ट्यूलिप

अधिकारियों ने बताया कि ट्यूलिप को सुरक्षित रखना उद्यान विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी. क्योंकि पिछले साल एनडीएमसी इलाके से ट्यूलिप की चोरी के कई मामले सामने आए थे. कई लोगों को ट्यूलिप चोरी करते हुए पकड़ा भी गया था. इसलिए एमसीडी कुछ चुनिंदा पार्कों में ही ट्यूलिप लगाएगी, जहां पार्कों में सिक्योरिटी गार्ड तैनात होंगे ताकि ट्यूलिप को चोरी होने से बचाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: LG वीके सक्सेना ने आतिशी को बताया अरविंद केजरीवाल से बेहतर CM, तारीफ में कही ये बात

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget