एक्सप्लोरर

Delhi MCD News: वार्ड कमिटी से चुने जाएंगे स्थायी समिति के 12 सदस्य, एल्डरमैन के वोटिंग से भाजपा का पलड़ा भारी

MCD वार्ड कमिटी से स्थायी समिति के लिए सदस्य चुनने के लिए भाजपा और आप के बीच फिर से राजनीतिक खेल शुरू होगा. निगम चुनाव में मात्र आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास इस समय सत्ता की चाभी है.

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के नतीजों के साथ ही लंबे समय से चल रही खींचतान का अंत हो गया. लेकिन अब स्थायी समिति पर बर्चस्व की लड़ाई शुरू होगी, जिसके लिए वार्ड कमेटियों में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन बनाने के साथ ही वार्ड कमिटी से स्थायी समिति के लिए सदस्य चुनने के लिए भाजपा और आप के बीच फिर से राजनीतिक खेल शुरू हो होगा. नगर निगम के चुनाव में मात्र आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास इस समय स्थायी समिति के सत्ता की चाभी है. कांग्रेस के पार्षद जिस पार्टी को समर्थन देंगे, स्थायी समिति पर कब्जा करने का रास्ता उसका साफ हो जाएगा.

गेंद निगमायुक्त के पाले में

सुप्रीम कोर्ट में एल्डरमैन (मनोनीत सदस्य) की नियुक्ति का मामला भले ही लंबित चल रहा है, लेकिन स्थायी समिति के गठन पर रोक नहीं है. ऐसे में वार्ड कमेटी से लेकर स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है. स्थायी समिति के लिए चुने जाने वाले सदस्यों के चुनाव का नतीजा जारी होने के बाद गेंद अब निगमायुक्त ज्ञानेश भारती के पाले में है. एमसीडी प्रक्रिया एवं कार्यसंचालन विनियम-1958 अनुच्छेद-52 के तहत अब वार्ड कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के साथ ही स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव के लिए 12 वार्ड कमेटी के चुनाव की तारीख निगमायुक्त को तय करनी होगी.

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पूछा- उनके मंत्रियों को जमानत क्यों नहीं मिल रही, सीएम केजरीवाल चुपचाप जनता के सवालों का दें जवाब  

पीठासीन अधिकारी को लेकर फिर हो सकता है विवाद

लेकिन, निगमायुक्त द्वारा वार्ड कमेटियों के चुनाव की तारीख तय करने के बाद अनुच्छेद-53 के तहत मेयर को इन चुनावों के पीठासीन अधिकारी तय करने होंगे. जिस पर भी विवाद हो सकता है, क्योंकि आप चाहती है कि कई कमेटियों और स्थायी समिति के गठन का चुनाव तभी हो, जब सुप्रीम कोर्ट से एल्डरमैन (मनोनीत सदस्य) की नियुक्ति संबंधी लंबित मामले का निर्णय आ जाये.

एल्डरमैन ने वोट दिया तो भाजपा का पलड़ा होगा भारी

नगर निगम की स्थायी समिति के गठन के लिए सबसे अहम भूमिका एल्डरमैन की होने वाली है. जब तक सुप्रीम कोर्ट का कोई आदेश इस संबंध में नहीं आ जाता है, तब तब भाजपा का ही पलड़ा भारी रहेगा. कुल 12 वार्ड कमेटी में से भाजपा के पास चार में बहुमत है, जबकि आठ में आप को बहुमत मिला है. लेकिन, भाजपा ने अपने एल्डरमैन के तौर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कुछ इस तरह से नियुक्त किया है कि तीन जोन (मध्य नरेला और सिविल लाईन्स) के समीकरण बदल गए है और भाजपा का पलड़ा भारी हो गया है. एल्डरमैन की नियुक्ति से भाजपा सिविल लाइन्स जोन में बहुमत में है, जबकि नरेला जोन में बराबर का मामला है और मध्य जोन में कांग्रेस के पार्षदों पर निर्भर है कि वह किसे वोट करेंगे. अगर कांग्रेस भाजपा के पक्ष में वोट देती है तो जीत भाजपा की होगी.

वार्ड कमेटियों में पार्षद और मनोनीत सदस्य करते हैं वोट

हर वार्ड कमेटी की क्षेत्र सीमा तय है. उस क्षेत्र सीमा के अधीन आने वाले पार्षद ही उस वार्ड कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के साथ स्थायी समिति के सदस्य के लिए वोट करते हैं. अभी तक एल्डरमैन (मनोनीत सदस्य) के पास भी वार्ड कमेटी में वोट डालने का अधिकार प्राप्त है. 6 सदस्यों की स्थायी समिति के चुनाव के नतीजों के बाद आगे 12 वार्ड कमेटियों में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन चुनने के साथ स्वायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा. 18 सदस्य जो चुनकर आएंगे वह स्थायी समिति का चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन चुनेंगे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget