एक्सप्लोरर

Zika Virus in Delhi: कोरोना, डेंगू के बाद दिल्ली में अब जीका वायरस की एंट्री, 1 मामले की हुई पुष्टि

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी जीका वायरस पहुंच गया है. हाल ही में एक 61 साल के शख्स में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Zika Virus in Delhi: केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद जीका वायरस ने अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दस्तक दे दी है. हाल ही में राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में मच्छर जनित बीमारी के पहले मामले की पुष्टि हुई है. टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शादीपुर के एक 61 वर्षीय व्यक्ति को पिछले सप्ताह नवंबर में बुखार और मांसपेशियों में दर्द के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की वायरोलॉजी लैब में आरटी-पीसीआर द्वारा व्यक्ति के सीरम, यूरीन और गले के स्वाब के नमूनों की रेंडम स्क्रीनिंग से उसमें जीका वायरस आरएनए की उपस्थिति का पता चला है.

सैंपल एम्स और पुणे भेजा गया था

बता दें कि सैंपल एम्स और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजा गया था और दोनों ने जीका वायरस आरएनए की उपस्थिति की पुष्टि की थी. इसके बाद, एक डॉक्टर ने कहा, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और अन्य प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसियों को उस क्षेत्र में निगरानी उपायों को बढ़ाने के लिए एक अलर्ट जारी किया गया था जहां मरीज रह रहा था.

जीका संक्रमण गर्भवती महिला से उसके गर्भ में भी जा सकता है

आरएमएल ने सभी विभागों को नोटिस जारी किया है कि जीका वायरस के संक्रमण के लक्षणों वाले लोगों पर नजर रखें, जैसे बुखार, दाने, कंजक्टिवाइटिस और मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द. नोटिस में कहा गया है, "गर्भावस्था के दौरान जीका संक्रमण से शिशुओं का जन्म माइक्रोसेफली और अन्य जन्मजात विकृतियों के साथ हो सकता है.संक्रमण गर्भावस्था की अन्य जटिलताओं से भी जुड़ा है, जिसमें समय से पहले जन्म और गर्भपात भी शामिल है." बता दें कि जीका वायरस का संक्रमण ज्यादातर संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर (इजिप्टी और एल्बोपिक्टस) के काटने से फैलता है, जो दिन और रात में काटते हैं. संक्रमण गर्भवती महिला से उसके गर्भ में भी जा सकता है.

इस साल देश में जीका वायरस के 231 मामले पाए गए

गौरतलब है कि 30 नवंबर को राज्यसभा में दिए गए एक स्टेटमेंट में जिक्र किया गया था कि भारत ने इस साल उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र से जीका वायरस के 231 मामले दर्ज किए हैं. बीमारी से किसी की मौत की सूचना नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने बताया था कि केरल से 83, महाराष्ट्र से एक और यूपी से 147 मामले सामने आए हैं. गौरतलब है कि इस वायरस को पहली बार 1947 में खोजा गया था और इसका नाम युगांडा के जीका जंगल के नाम पर रखा गया है. 1952 में, जीका के पहले मानव मामलों का पता चला था और तब से उष्णकटिबंधीय अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत द्वीप समूह में इसका प्रकोप बताया गया है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: जानिए- दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल का ये है रेट

Jabalpur News: आतंकियों से तुलना किए जाने वाले पत्र को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश, कार्रवाई की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget