एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने लग्जरी कार चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 15 महंगी गाड़ियां और नंबर प्लेटें बरामद

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लग्जरी कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया किया है. इसका मास्टरमाइंड दुबई से पूरे गिरोह को ऑपरेट कर रहा था. चोरी की गाड़ियां दिल्ली से लेकर नागालैंड तक भेजी जाती थीं.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. ARSC यूनिट ने एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो देशभर में चोरी की गई हाई-एंड लग्जरी कारों की तस्करी कर रहा था. इस गिरोह का मास्टरमाइंड आमिर पाशा है, जो दुबई से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था. पुलिस ने अब तक 15 महंगी गाड़ियां, फर्जी नंबर प्लेटें, फर्जी आर.सी. और डुप्लिकेट रिमोट चाबियां बरामद की हैं. साथ ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

70 से अधिक मामलों में शामिल ताजू की गिरफ्तारी बनी सुराग
जांच की शुरुआत 18 अगस्त 2024 को ताज मोहम्मद उर्फ ताजू की गिरफ्तारी से हुई. वह इस गिरोह का सक्रिय सदस्य था और चोरी की गाड़ियों की डिलीवरी में अहम भूमिका निभाता था. ताजू के पास से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूरे गिरोह की परतें उधेड़नी शुरू कीं और एक-एक कर कई राज्यों से चोरी की गई लग्जरी गाड़ियां बरामद कीं.

चोरी की गाड़ियां दिल्ली से लेकर नागालैंड तक भेजी जाती थीं पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से गाड़ियां चुराकर उन्हें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत तक भेजता था. कुछ गाड़ियाँ तो डिमापुर (नगालैंड) जैसे दूर-दराज़ इलाकों में भी पहुंचाई जा रही थीं. कई गाड़ियों को पुर्जों में बदलकर ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा था.

तकनीक का उन्नत इस्तेमाल
गिरोह का तकनीकी विशेषज्ञ इमरान खान उर्फ गुड्डू था, जो गाड़ियों के ECM सिस्टम को हैक कर लेता था. यह गिरोह उन्नत की-प्रोग्रामिंग डिवाइस, GPS जैमर, और ब्लैंक कीज़ की मदद से बिना चाबी के गाड़ियों को स्टार्ट कर लेता था. मास्टरमाइंड आमिर पशा दुबई से इन सभी उपकरणों की सप्लाई करवाता था.

गिरोह के सदस्य
गिरफ्तार आरोपियों में ताज मोहम्मद, इमरान खान, कुनाल जयसवाल ,अकबर, मतीन खान, नागेंद्र सिंह, मनीष आर्य और नदीम शामिल हैं. इनमें से कई पर 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Fortuner, Innova Crysta, Maruti Brezza और Swift सहित कुल 15 गाड़ियाँ जब्त की हैं. ये सभी दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं.

पुलिस की कार्यवाही जारी
ARSC क्राइम ब्रांच की टीम इस केस की आगे की जांच कर रही है. दुबई में बैठे मुख्य आरोपी आमिर पशा के खिलाफ LOC (Look Out Circular) जारी किया गया है और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget