एक्सप्लोरर

बिहार: सीएम नीतीश कुमार का निर्देश- टेस्ट क्षमता बढ़ाते हुये प्रतिदिन 20 हजार करने का लक्ष्य प्राप्त करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर गुरुवार को कहा कि अब जांच की क्षमता बढ़ाकर प्रतिदिन 20,000 की जाए.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर गुरुवार को निर्देश दिया कि प्रतिदिन 10,000 जांच क्षमता का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है, अब जांच की क्षमता बढ़ाते हुए प्रतिदिन 20,000 करने का लक्ष्य प्राप्त करें. नीतीश ने कोविड-19 से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव को यह निर्देश दिया.

नीतीश ने कहा कि सपर्पित कोविड-19 अस्पताल, कोविड-19 हेल्थ सेंटर और कोविड केयर सेंटर्स में पृथक बिस्तरों की संख्या बिना देरी किए बढ़ायी जाए ताकि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को किसी तरह की कठिनाई न हो. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कुछ अन्य अस्पतालों को चिन्हित करके नई सुविधाएं भी सृजित की जाएं. साथ ही उपलब्ध सुविधाओं में अतिरिक्त क्षमता सृजित करने का काम भी किया जाए.

आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

सीएम ने कहा कि आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा बढाने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए समुचित कार्यवाही की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित की जाए और अभी मरीजों को प्रोटोकाल के अनुरूप जो सुविधायें दी जा रही हैं, उसे पूर्ण रूप से सुनिश्चित करते हुये वहां साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था रखी जाए.

होम आइसोलेशन के नियमों की दें जानकारी

उन्होंने निर्देश दिया कि घर पर आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को आइसोलेट करते समय पैम्फलेट के रूप में एक एडवाइजरी भी दी जाय ताकि वे जान सकें कि उन्हें किस प्रकार से घर पर आइसोलेशन में रहना है,  साथ ही इसका लगातार पालन भी किया जाए.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वैसे मरीज जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के स्पष्ट लक्षण हैं या जो हाई रिस्क कॉन्टैक्ट वाले हैं, वे किसी भी चिन्हित जगह पर जाकर अपनी जांच करा सकें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही चिन्हित जगहों पर एंटीजन टेस्ट की भी व्यवस्था हो.

रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर है. लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, वे घबरायें नहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित लगातार स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं. गुरुवार को ही 568 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं. लोग धैर्य रखें, सचेत रहें एवं एक-दूसर से दूरी बनाये रखने के नियम के पालन के साथ ही मास्क का प्रयोग जरूर करें.

यह भी पढ़ें-

सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों की याचिका पर राजस्थान HC में सुनवाई आज, विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस को दी है चुनौती

दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, LAC-LoC भी जाएंगे  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget