एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी के संगठन ने किया सहयोग, सौंपा 2 लाख 22 हजार रुपये का चेक

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान आने का सिलसिला शुरू हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के संगठन विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने भी 2 लाख 22 हजार रुपये चेक के जरिए दान दिया है.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन होने के बाद से ही देश और विदेश से राम भक्त लगातार दान दे रहे हैं. राम मंदिर निर्माण में दान के लिए तमाम हिंदूवादी संगठन आगे आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार को रामलला के मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2 लाख 22 हजार का चेक दान दिया है.

चेक के जरिए दिया दान विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने विराजमान रामलला को छप्पन भोग भी लगाया और नए वस्त्र और पर्दे अर्पण किए. गोरखपुर से अयोध्या पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कैंप कार्यालय पर जाकर रामलला के मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख 22 हजार की सहयोग राशि चेक के माध्यम से ट्रस्ट को सौंपी.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी के संगठन ने किया सहयोग, सौंपा 2 लाख 22 हजार रुपये का चेक

आगे भी करेंगे सहयोग विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी लाल प्रजापति ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उनके नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ संगठन का संचालन हो रहा है. हमारे संगठन का प्रस्ताव था कि मंदिर निर्माण में सहयोग करें. इसी को देखते हुए भगवान रामलला को उत्तर प्रदेश की समस्त जिला इकाइयों के सहयोग से 2 लाख 22 हजार का चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ इस तरीके का सहयोग राम मंदिर निर्माण में आगे भी करता रहेगा.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड की इस दंगल गर्ल का किस्सा सुनकर हैरान रह जाएंगे आप, लड़कों को दी थी चुनौती, बुलानी पड़ी थी पुलिस

अयोध्याः सिरे नहीं चढ़ पा रही राम प्रतिमा लगाने की योजना, किसान नहीं दे रहे जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget