एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर IIM में कार्यशाला, तीन घंटे तक हुआ मंथन

Chhattisgarh News: कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने भी अपने-अपने विचार रखे. वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में हरित पहल की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की.

Chhattisgarh News: आईआईएम रायपुर (IIM Raipur) में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत और विकसित बनाने पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में ग्रामीण विकास, पर्यावरणीय स्थिरता, सामाजिक प्रगति से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया.

मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए. वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु संवेदनशील, हरित विकास, वन हेल्थ मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवर्तन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया.

कार्यशाला में "हरित" अर्थव्यवस्था मिशन- समय की मांग, पर्यावरणीय लचीलापन के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ऊर्जा आपूर्ति और हरित अर्थव्यवस्था के वैकल्पिक वित्त पोषण के लिए बाजारों की भूमिका विषय पर चर्चा की गई. लगभग 3 घंटे की कार्यशाला में आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी अपनी बात रखी. वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में हरित पहल की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की.


छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर IIM में कार्यशाला, तीन घंटे तक हुआ मंथन

आईआईएम रायपुर में कार्यशाला का आयोजन

उन्होंने नवाचार और निजी निवेश के अवसरों पर भी अपनी बात रखी. सत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव रिचा शर्मा, वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट इंडिया के लैनवीन कोंसेसाओ, वर्ल्ड बैंक के संदीप कांडा, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ज्ञानेंद्र मणि ने अपने-अपने विचार रखे. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है. छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं हैं और राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने की रणनीति तैयार कर रही है. उन्होंने कहा, "केंद्रीय बजट में विकास की कई योजनाएं शामिल की गई हैं. समाज के सभी वर्गों का खाका भी केंद्रीय बजट में खींचा गया है."


छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर IIM में कार्यशाला, तीन घंटे तक हुआ मंथन

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने भी की शिरकत

ओपी चौधरी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्र के विकास से ही देश सही मायने में विकसित होगा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधताएं हैं. लैंडलॉक्ड राज्य में वन और खनिज संसाधनों की प्रचुरता है. इसको मध्य भारत के व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है. इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है. विजय शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्म रूरल इंडिया और आईआईएम रायपुर के समन्वय से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिलने की पूरी संभावना है. कार्यशाला का आयोजन ट्रांसफार्म रूरल इंडिया ने किया. 


छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर IIM में कार्यशाला, तीन घंटे तक हुआ मंथन

ये भी पढ़ें-

नेहरू-इंदिरा गांधी पर शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी पर भड़के राजीव शुक्ला, 'नए नए कृषि मंत्री...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget