एक्सप्लोरर

नेहरू-इंदिरा गांधी पर शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी पर भड़के राजीव शुक्ला, 'नए नए कृषि मंत्री...'

Parliament Session: संसद में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पूर्व पीएम नेहरू और इंदिरा के कार्यकाल की याद दिलाई थी जिसपर अब कांग्रेस का जवाब आया है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने संसद में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी आड़े हाथों लिया है. राजीव शुक्ला ने कहा कि वह तो अभी नए-नए कृषि मंत्री बने हैं, उन्हें देश के कृषि के इतिहास के बारे में कुछ नहीं पता. राजीव शुक्ला ने साथ ही तंज करते हुए कहा कि 'इनके हिसाब से जो देश में हुआ है वह साल 2014 के बाद ही हुआ है.''

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा, ''शिवराज जी नए नए कृषि मंत्री बने हैं. अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं. उन्हें ज्यादा तो पता नहीं है. उन्हें ना तो भारत की कृषि का इतिहास पता है. और मध्य प्रदेश में सीएम रहे. उन्हें जो लिखकर दिया जाता है वह बोल देते हैं.''

हरित क्रांति कौन लेकर आया- राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला ने आगे कहा, ''देश में हरित क्रांति कौन लेकर आया ? अमेरिकी राष्ट्रपति को इंदिरा गांधी ने दो-टूक सुनाया था. उसके बाद जिस तरह से भारत ने अपनी नीति बदली और हरित क्रांति लाई उसकी वजह से आज देश गेहूं का एक्सपोर्ट कर रहा है. यह इंदिरा गांधी की वजह से हुआ. नेहरू जी ने भी इस दिशा में काम किया है. बिना कुछ जाने कृषि मंत्री का इस तरह से बोलना सरासर गलत है.'' राजीव शुक्ला ने कहा, '' इनके हिसाब से सब कुछ 2014 के बाद ही हुआ. अटल जी ने भी कुछ नहीं किया था? छह साल वह भी पीएम रहे, कभी उनकी तारीफ नहीं करते, ये तो ऐसे हैं कि पिछले वाले पीएम को मानते ही नहीं हैं जो हैं हम ही हैं.''

शिवराज ने संसद में कही थी यह बात
बता दें कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने संसद में कहा था कि किसान विरोध कांग्रेस के डीएनए में ही है. शिवराज ने कहा, ''कांग्रेस के DNA में किसान विरोध है. कांग्रेस की प्राथमिकताएं प्रारंभ से ही गलत रहीं. स्व. जवाहरलाल नेहरू जी 17 साल देश के प्रधानमंत्री रहे और तब देश को अमेरिका से आया सड़ा हुआ लाल गेहूं खाने को विवश होना पड़ता था.''

ये भी पढ़ें- बस्तर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों के लिए की दो बड़ी घोषणाएं, महतारी ऐप का किया लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget