एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कौन होगा बीजेपी का सीएम फेस? रमन सिंह के बयान से गरमाई राजनीति

Raipur News: पत्रकारों के पूछने पर कि क्या रमन सिंह चौथी बार सीए पद के दावेदार है? इस पर उन्होंने कहा कि रमन सिंह दावेदार नहीं है, बीजेपी में कोई दावेदारी पेश नहीं कर सकता है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां शिद्दत से जुट गई हैं. एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में दोबारा वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. वहीं दूसरी ओर राज्य में पार्टी को मजबूती देने के लिए बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहा है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है. 

इस बार सीएम फेस नहीं होंगे रमन सिंह
दरअसल गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कांकेर दौरे पर थे. इस बीच उन्होंने धमतरी रेस्ट हाउस में मीडियाकर्मियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री चेहरे की दावेदारी से खुद को दूर रखा साथ ही पार्टी में दूसरे नेता जो दावेदारी पेश कर रहे है उनको भी साफ संकेत दे दिए. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुनाव जाएगा. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे का चयन 5 मिनट में हो जाएगा, इसकी चिंता किसी को नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि किसी को लग रहा है कि मैं सीएम बनूंगा तो यह गलत है, हमें पार्टी के निर्देशों पर काम करना है.

मुख्यमंत्री फेस के लिए बीजेपी में गुटबाजी
उनके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि कुछ लोग खुद को सीएम चेहरा समझ रहे हैं और दावेदारी भी पेश कर रहे हैं. इसलिए रमन सिंह ने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री फेस की चिंता कर रहा है तो गलत कर रहा है क्योंकि हाईकामन के निर्देश पर ही सबको काम करना है.

रमन सिंह ने  कहा कि हम मोदी जी के नाम पर चुनाव लड़ते हैं और उन्हीं के नाम से हमें सफलता मिलेगी. पूरे देश में मोदी जी जितना बड़ा नाम नहीं हो सकता. पत्रकारों के पूछने पर कि क्या रमन सिंह चौथी बार सीए पद के दावेदार है? इस पर उन्होंने कहा कि रमन सिंह दावेदार नहीं है, बीजेपी में कोई दावेदारी पेश नहीं कर सकता है.

खुद को समेट रहे रमन सिंह
वहीं रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने जोरदार तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पुरंदेश्वरी जब कहती थी तब नहीं मानते थे. अब कह रहे हैं मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे. जोर का झटका लगा है तभी इस तरीके का बयान दे रहे हैं. डॉ. रमन सिंह अकेले दौरे कर रहे थे तब भी संगठन ने उसको सही नहीं माना था. मोहन भागवत के दौरे के बाद बयान आना मतलब साफ है कि डॉ. रमन सिंह अपने आप को समेट रहे हैं.

दो महीने में 2 बार आए मोहन भागवत

गौरतलब है कि मिशन 2023 को लेकर दोनों ही पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं. बीजेपी के शीर्ष नेता राज्य में बीजेपी को मजबूत करने के लिए लगातार दस्तक दे रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हाल ही में रायपुर आए थे. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों का आना जाना लगा बना हुआ है. हाल ही में बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुई थीं. वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी पिछले दो महीने में 2 बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें:
Chhattisgarh: बस्तर में दम तोड़ रही केंद्र की यह महत्वाकांक्षी योजना, जिले में 50 फीसदी से ज्यादा लोगों का नहीं बन पाया कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget