एक्सप्लोरर

कौन हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा? ED ने शराब घोटाला मामले में किया गिरफ्तार

Kawasi Lakhma: छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को ईडी ने बुधवार को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है. कवासी लखमा पांच बार विधायक रह चुके हैं.

Who Is Kawasi Lakhma? छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को बुधवार को करोड़ों रुपये के शराब घोटाले के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया है. इसे लेकर छ्त्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है. राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है. आइये जानते हैं कौन हैं कवासी लखमा जो हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं. 

कौन हैं कवासी लखमा? 
छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में कवासी लखमा एक चर्चित नाम है. वे मूलरूप से बस्तर के रहने वाले हैं. यह जिला राज्य का सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिला है. कवासी लखमा कभी स्कूल नहीं गए लेकिन आदिवासी जीवन के बारे में अपने अनुभव से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और यही वजह है कि साल 2018 में भूपेश बघेल सरकार ने उन्हें आबकारी मंत्रालय का जिम्मा सौंपा था.  

कवासी लखमा ने अपने बारे में बात करते हुए एक बार बताया था "मैं स्कूल नहीं गया और एक गरीब परिवार में पैदा हुआ था, लेकिन फिर भी भारत की सबसे बड़ी पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया. व्यापारी वर्ग, गरीब और युवा सहित समाज के सभी वर्गों के लोग मुझे प्यार करते हैं''.

कवासी लखमा साल 1998 में पहली बार कोंटा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, उस वक्त छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था. इसके बाद वे साल  2003, 2008, 2013 और 2018 में फिर चुने गए. मंत्री बनने पर जब उनसे पूछा गया कि वह अपने कार्यकाल में फाइलों पर हस्ताक्षर कैसे करेंगे? तो इस पर लखमा का जवाब था कि भगवान ने उन्हें बुद्धि दी है और वह इसका उपयोग करेंगे.

बीती लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कवासी लखमा को बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कवासी लखमा कोंटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में पांच बार जीत दर्ज की है.   

क्या है शराब घोटाला? 

छत्तीसगढ़ में ईडी शराब घोटाले की जांच कर रही है. ईडी का कहना है कि यह घोटाल दो हजार करोड़ रुपये का है. इससे पहले ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी समेत उनके दो करीबियों के मकान में छापेमारी की थी.

सुर्खियों में छाए रहते हैं कवासी लखमा ? 

कवासी लखमा सुकमा जिले के दरभा घाटी में कांग्रेस के काफिले पर 2013 में हुए नक्सली हमले में एकमात्र जीवित व्यक्ति थे. नक्सली हमले में कवासी लखमा बाल बाल बच गए थे. इस घटना को लेकर बीजेपी ने कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी ताकि सच्चाई सामने आ सके. बता दें कि इस हमले में राज्य के पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल और विद्या चरण शुक्ला सहित 27 से अधिक लोग मारे गए थे.

पीएम मोदी पर विवादित बयान
लोकसभा चुनाव के दौरान बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर एफआईआर दर्ज किया गया था, दरअसल पुलिस ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उन पर केस दर्ज किया था. 

इसे भी पढ़ें: मुकेश चंद्राकर को आर्थिक मदद पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, OBC आरक्षण बिल पर भी दिया बयान

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget