एक्सप्लोरर

Cyclone Dana: छत्तीसगढ़ में दाना चक्रवाती तूफान का असर, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट, रेल सेवा प्रभावित

Cyclone Update: चक्रवाती तूफान दाना की वजह से बस्तर से ओडिशा के अलग अलग शहरों तक जाने वाली ट्रेन और बस सेवा प्रभावित हुई है. चक्रवाती तूफान के असर को ध्यान में रखते हुए SDRF टीम अलर्ट मोड पर है.

Chhattisgarh Weather Forecast News: चक्रवाती तूफान दाना का असर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिलों में भी देखने को मिल रहा है, कुछ जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है. वही ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सीमा से लगे जिलों में भी तूफान का असर देखने को मिल रहा है.

चक्रवाती तूफान दाना के असर को देखते हुए 2 दिन पहले से ही जगदलपुर से ओडिशा को जोड़ने वाली हीराखण्ड एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन में रेलवे प्रशासन ने रोक लगा दी है. वहीं दूसरी तरफ ओडिशा जाने वाली यात्री बस की परिचालन भी प्रभावित हुई है.

बस्तर से ओडिशा आवागमन हुई प्रभावित

मौसम विभाग के अधिकारी एसपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान दाना के असर के कारण छत्तीसगढ़ के खासकर बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवा भी चल रही है. हालांकि चक्रवाती तूफान दाना के ओडिशा से टकराने के बाद अब इसका असर धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है.

शुक्रवार और शनिवार की दोपहर तक बादल छाये होने की आशंका मौसम विज्ञानी ने जताई है. 

इस तूफान की वजह से बस्तर से ओडिशा के अलग अलग शहरों तक रेल सुविधा और सड़क परिवहन प्रभावित हुई है. जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

अगर चक्रवात का असर दूसरे दिन में दिखाई पड़ता है तो जगदलपुर से भुवनेश्वर तक चलने वाली हीराखंड एक्सप्रेस के परिचालन को एक दिन और रद्द किया जा सकता है. बता दें कि जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को पहले से ही रद्द कर दिया गया है.

अलर्ट मोड पर SDRF की टीम

बस्तर के कमिश्नर डोमन सिंह का कहना है कि चक्रवाती तूफान के असर को ध्यान में रखते हुए SDRF की टीम को पहले से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है, हालांकि ओडिशा से टकराने के बाद तूफान के कमजोर पड़ने की जानकारी मिल रही है. 

यह भी पढ़ें: Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में युवक की आत्महत्या के बाद बवाल, लोगों ने थाने में किया पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget