एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

TS Singh Deo: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले कांग्रेस ने ये अहम फैसला किया है. टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और फिलहाल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं.

Chhattisgarh  Elections 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सीनियर नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम नियुक्त किया है. नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है. राज्य में सीएम बघेल को 'काका' तो टीएस सिंह देव को 'बाबा' बुलाया जाता है. बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की पहुंचे थे. इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है.

'महाराज साहेब को बधाई'

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की जोड़ी ने कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "हैं तैयार हम. महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं."

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. वह एक वफादार कांग्रेस नेता और एक सक्षम प्रशासक हैं. डिप्टी सीएम के तौर पर उनकी सेवाओं से राज्य को काफी फायदा होगा. हमें विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता खड़गे जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से दोबारा चुनेगी."

दरअसल, विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस आलाकमान के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि सीएम की कुर्सी किसको सौंपी जाए. अंत में कुर्सी की कमान भूपेश बघेल को मिली. कहा जाता है कि तब से ही दोनों नेताओं के बीच के रिश्तों में खटास आ गई. हालांकि, कई मौकों पर दोनों नेताओं को साथ भी देखा गया. बीतों दिनों में एक बार फिर रिश्तों में खटास की खबरें आने लगी थीं. लेकिन अब भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव दोनों की एक साथ की तस्वीर कांग्रेस के लिए शुभ संकेत हैं.

UCC पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव का बड़ा बयान- 'अच्छा है PM मोदी इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ें, हमें फायदा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget